फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh: Woman dies in air gun firing, case registered against husband and in-laws

Rajgarh: एयर गन से की गई फायरिंग में महिला की मौत, पति सहित सास-ससुर पर केस दर्ज

Mon, 04 Mar 2024 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 07:50 PM IST
सार

खुजनेर नगर के सदर बाजार में निवास करने वाले प्रखर उपाध्याय का रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में किसी बात को लेकर पत्नी वंदना से विवाद हो गया। इसमें उसने अपनी पत्नी की कनपटी पर एयरगन से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Rajgarh: Woman dies in air gun firing, case registered against husband and in-laws
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में हुए एक हत्याकांड ने सभी को चौंका दिया। इसमें पति पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में पति ने पत्नी पर एयरगन से फायर कर दिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने मृत महिला के पति, सास-ससुर के विरुद्ध हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खुजनेर नगर के सदर बाजार में निवास करने वाले प्रखर उपाध्याय का रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में किसी बात को लेकर पत्नी वंदना से विवाद हो गया। इसमें उसने अपनी पत्नी की कनपटी पर एयरगन से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना मृत महिला के ससुर द्वारा पुलिस को देने की बजाय रिश्तेदारों को दी गई और पुलिस को बाद में इनफॉर्म किया गया। इसके पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। हत्या के मामले में सास ससुर को भी आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


खुजनेर थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और पति ने पत्नी की कनपटी पर एयरगन से फायर कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उक्त महिला की मौत के मामले में आरोपी पति सहित उसके सास ससुर के विरुद्ध धारा 302 वा 201 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed