फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh Troubled husband jumped culvert with bike police kept looking him in water he swam to police station

Rajgarh: बाइक सहित पुलिया से नीचे कूदा परेशान पति, पानी में ढूंढती रही पुलिस और वह तैरकर पहुंच गया थाने

Wed, 10 Jul 2024 09:42 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2024 09:42 AM IST
सार

राजगढ़ में पत्नी के मायके से वापस न आने से परेशान एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश करते हुए अपनी बाइक सहित नदी में छलांग लगा दी। लेकिन गनीमत रही की वह तैरना जानता था और वह बच गया और कोतवाली थाने जा पहुंचा।

विज्ञापन
Rajgarh Troubled husband jumped culvert with bike police kept looking him in water he swam to police station
पानी में कूदने के बाद तैरकर बाहर निकला युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली छोटी पुलिया पर सोमवार की देर रात एक युवक अपनी बाइक सहित पुलिया से नीचे कूद गया, जिसे पुलिस और होमगार्ड की टीम पानी में तलाश करती रही, लेकिन वह तैरकर थाने पहुंच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नदी में बाइक सहित छलांग लगाने वाले युवक का नाम विट्ठल पिता गंगाराम है, जो की राजस्थान प्रदेश के धनोती गांव का निवासी है, जो अपनी पत्नी के दो साल से मायके से वापस न आने से इतना परेशान हो गया कि उसने आत्महत्या करने के लिए बाइक सहित राजगढ़ शहर की छोटी पुलिया से पानी में छलांग लगा दी। लेकिन वह तैरना जानता था, इसलिए बच गया और तैरकर ही अर्धनग्न अवस्था में कोतवाली थाने जा पहुंचा, जिसे मौके पर मौजूद बचाव दल लगभग दो घंटे तक पानी में ही ढूंढता रहा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी की एक युवक राजगढ़ शहर की छोटी पुलिया पर से बाइक सहित नीचे कूद गया है, जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व होमगार्ड की रेस्क्यू टीम ने लगभग दो घंटे तक युवक की तलाश की। जहां से उसकी बाइक तो मिल गई, लेकिन उसका कही कोई सुराग नहीं लगा। दो घंटे के पश्चात बचाव दल को पता चला कि पानी में कूदने वाला शख्स तैरकर पानी से बाहर निकल गया है। कोतवाली थाने में पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि इस युवक की पत्नी लगभग दो साल से मायके में है, जो की वापस लौटकर नहीं आ रही, जिसकी शिकायत युवक पुलिस से भी कर चुका है। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की गई, जिस कारण परेशान होकर उसने बाइक सहित नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर के अनुसार युवक की पत्नी ने उसे छोड़ दिया है, जिस कारण वह दुखी है और उसने इस तरह का कदम उठाया। हालांकि युवक की स्थिति सामान्य है और वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है, जिसे समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed