{"_id":"68ec8a035c048527bf03d364","slug":"a-car-rear-ended-a-van-carrying-people-returning-from-an-engagement-ceremony-on-the-delhi-mumbai-expressway-killing-a-woman-and-injuring-six-others-ratlam-news-c-1-1-noi1428-3513726-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वैन को कार ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वैन को कार ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत, छह घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार
हादसे में वैन में सवार 75 वर्षीय मेहमूदा बी की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसा उस समय हुआ जब वैन में सवार लोग रतलाम से झालावाड़ लौट रहे थे।
कार की टक्कर से पलटी वैन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (एटलेन) पर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित भूतेड़ा टोल नाके के समीप एक वैन को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वैन तीन पलटी खा गई। हादसे में वैन में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं छह व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को रतलाम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल रतलाम से वैन में सवार होकर झालावाड़ा (राजस्थान) लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ निवासी अरबाज अली पति लतीफ अली की रविवार को रतलाम में सगाई थी। सगाई के लिए अरबाज, उसके परिजन और रिश्तेदार तीन वाहनों में सवार होकर रतलाम आए थे। सगाई कार्यक्रम एक होटल में आयोजित किया गया था। सगाई कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार रात अरबाज, उसके रिश्तेदार और परिजन वाहन में सवार होकर वापस झालावाड़ जा रहे थे। तभी उनके काफिले की वैन (आरजे-28-यूए-1620) को पीछे से तेज रफ्तार में आई कार (एमएछ-02-जीबी-9696) ने टक्कर मार दी। इससे उनकी वैन तीन पलटी खाकर सड़क किनारे जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ये भी पढ़ें- ये कैसा सम्मान: पंचायत में पैर धुलवाकर वही पानी युवक को पिलाया! गुरु-शिष्य के रिश्ते पर मचा बवाल, दो गिरफ्तार
वहीं हादसे में वेन में सवार 75 वर्षीय मेहमूदा बी पति शरीफ खां निवासी बड़ोद जिला आगर मालवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 35 वर्षीय यास्मीन पति इरफान निवासी बड़ोद (आगर मालवा), 22 वर्षीय सलीना पति अब्दुल अलीम निवासी भवानी मंडी (राजस्थान), 32 वर्षीय शाहीन पति वसीम व 34 वर्षीय आरिफ पिता रशीद, 30 वर्षीय हीना पति आरिफ तीनों निवासी भानपुरा (मंदसौर) व 55 वर्षीय लतीफ पिता अजीज अली निवासी झालावाड़ा घायल हो गए।
उधर, टक्कर मारने वाली कार मौके पर ही जाम हो गई। सूचना मिलने पर हाईवे के कर्मचारी व जावरा से पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जावरा के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार व टक्कर मारने वाली कार को क्रेन की मदद से घटनास्थल से हटाकर टोल नाके के समीप ले जाकर खड़ा किया गया। जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि घायलों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। वैन चालक के खिलाफ प्रकरण कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X