सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Suspecting conversion on the pretext of treatment at home, four youths detained, pastor fled

Ratlam News: घर में इलाज के बहाने धर्मांतरण की शंका, चार युवक हिरासत में, पादरी भागा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Fri, 05 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार

शहर के टैंकर रोड पर इलाज के नाम पर धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया, जबकि पादरी विक्रम मौके से फरार हो गया। घर में बाइबिल और क्रॉस मिले। पुलिस ने जांच शुरू कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। 

Suspecting conversion on the pretext of treatment at home, four youths detained, pastor fled
धर्मांतरण का खेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के टैंकर रोड पर एक घर के अंदर इलाज के नाम पर धर्मांतरण करने के मामले में हिंदू संगठनों के कार्यकर्तओं का शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। पादरी मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों ने धर्मांतरण करने की बात से इंकार किया है, मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार एक घर में बड़ी संख्या में महिलाओं व लोगों के जमा होने तथा उनका धर्मान्तरण करने की जानकारी किसी ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता को दी। सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कमलेश ग्वालियरी, जगदीश पादीदार, मुकेश व्यास, आशु टांक आदि वहां पहुंचे। घर पर तथा बाहर कई लोग थे। घर के अंदर क्रास व बाइबिल भी मिली। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस व मीडिया को बताया कि उक्त घर में डॉ. विक्रम नामक व्यक्ति इलाज कर रहा था। कुछ लोग प्रार्थना कर रहे थे, जब वहां उपस्थित लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वे इलाज कराने आए हैं तथा कई लोग चले गए हैं। वे अपनी इच्छा से प्रार्थना करने आए हैं। वहां इलाज के लिए आए लोगों में राजस्थान के बांसवाड़ा व रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग थे। इसी बीच चार युवकों को पकड़ा गया तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा चार युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गया। हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे तथा थाना प्रभारी गायत्री सोनी से चर्चा कर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मजहबी जुलूस में लगे 'सर तन से जुदा' के नारे, हिंदू संगठनों ने कहा-फिजा खराब करने वालों पर हो एक्शन

थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि चारों युवकों से पूछताछ की जा रही है। विक्रम भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है। उससे भी पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवकों में से जगदीश नामक युवक का कहना है कि वहग मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है तथा वह वहां से निकल रहा था, उसे भी पकड़कर थाने ले आए।

हिंदू जागरण मंच के कमलेश ग्वालियारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि टैंकर रोड पर एक घर में प्रार्थना के नाम पर धर्मान्तरण करने की सूचना मिली थी। वे साथियों के साथ वहां पहुंचे, वहां जनजातीय वर्ग के लोग प्रार्थना कर रहे थे। विक्रम नामक पादरी लोगों का इलाज कर रहा था। वह लोगों के सिर हिलाकर तंत्र क्रियाएं कर रहा था। अगर विक्रम डॉक्टर है तो उसे तंत्र क्रिया करने की क्या जरूरत है। दवाइयों से इलाज करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed