सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   The Chief Minister inaugurated the “Sangh Centenary Auditorium 2025” in Ratlam and left for unhel

Ratlam News : 'संघ शताब्दी सभागार 2025' का सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण; सामाजिक उत्तरदायित्व पर दिया जोर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

MP News : रतलाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरवती विद्या मंदिर में “संघ शताब्दी सभागार 2025” का लोकार्पण किया। उन्होंने कार्यक्रम के बाद उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

The Chief Minister inaugurated the “Sangh Centenary Auditorium 2025” in Ratlam and left for unhel
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर हेलीकॉप्टर से रतलाम की बंजली हवाई पट्टी पर पहुंचे। उनका स्वागत भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने किया। इसके बाद वे काटजू नगर स्थित सरवती विद्या मंदिर परिसर गए और वहां निर्मित संघ शताब्दी सभागार 2025 का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के बाद वे वापस बंजली हवाई पट्टी पहुंचे और मीडिया से मिलने के बजाय उज्जैन जिले के उन्हेल के लिए रवाना हो गए।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- सिवनी पुलिस पर हवाला राशि लूट का आरोप: SDOP पूजा पांडे निलंबित, 9 कर्मियों पर पहले गिर चुकी निलंबन की गाज

विज्ञापन
विज्ञापन

'समाज के कामों में हमारी राशि का सदुपयोग होना चाहिए'
स्वागत कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वाहन में सवार होकर सरवती विद्या मंदिर परिसर पहुंचे और संघ शताब्दी सभागार 2025 का लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के कामों में हमारी राशि का सदुपयोग होना चाहिए। निजी स्तर पर हम कुछ कर सकते हैं, लेकिन सामाजिक उत्तरदायित्व को सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से निभाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में हमारी सनातन संस्कृति और संस्कारों के बलबूते पर हमें गर्व है।

कार्यक्रम में विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिलेश मिश्रा, प्रदेश के MSME मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, विद्या भारती मालवा के प्रांतीय सचिव गोपाल काकानी, सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षा समिति के पदाधिकारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed