सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rewa-lokayukta-clerk-bribery-case-sajjanpur-school-trap-action

Rewa News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार; ट्रेजरी से जुड़ा था मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

रीवा में लोकायुक्त ने हायर सेकंडरी स्कूल सज्जनपुर के एक लिपिक को 1200 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्रमोशन फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर घूस मांगी जा रही थी।

rewa-lokayukta-clerk-bribery-case-sajjanpur-school-trap-action
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रीवा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां लोकायुक्त संगठन ने हायर सेकेंडरी स्कूल सज्जनपुर में पदस्थ एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लिपिक एक कर्मचारी की क्रमोन्नति (प्रमोशन) से जुड़ी फाइल को ट्रेजरी में आगे बढ़ाने के एवज में ₹1200 की रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इस अवैध मांग से परेशान होकर लोकायुक्त रीवा कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त टीम ने मामले की गोपनीय जांच की। प्रारंभिक सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी लिपिक ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, मौके पर पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए, जिसमें रिश्वत की राशि और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को लोकायुक्त कार्यालय रीवा लाया गया, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Indore: इंदौर में एक अप्रैल से दूध के दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ेंगे, घर पहुंचा सेवा शुल्क भी लगेगा

आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल तो नहीं है।

इस कार्रवाई को लोकायुक्त की सख्त निगरानी और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed