{"_id":"69ccaf6473c14cafba0b9fb1","slug":"umaria-news-man-dressed-as-kali-collapses-on-stage-during-dance-dies-of-heart-attack-village-in-shock-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: काली बनकर नृत्य कर रहा युवक मंच पर गिरा और थम गई सांसें, हार्ट अटैक से हुई मौत, गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: काली बनकर नृत्य कर रहा युवक मंच पर गिरा और थम गई सांसें, हार्ट अटैक से हुई मौत, गांव में मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार
नवरात्रि के कलश विसर्जन कार्यक्रम में काली नृत्य कर रहे युवक की अचानक मंच पर गिरकर मौत हो गई, जिससे पूरा कार्यक्रम शोक छा गया। देखते ही देखते खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
मंच पर नृत्य कर रहे युवक को आया हार्ट अटैक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले की जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पठारी में चैत्र नवरात्रि के मौके पर आयोजित कलश विसर्जन कार्यक्रम उस समय मातम में बदल गया, जब खुशियों और भक्ति के बीच एक युवक की अचानक मौत हो गई।
Trending Videos
गांव के रहने वाले रामगरीब कोल (40 वर्ष) काली माता का रूप धारण कर पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दे रहे थे। बैंड बाजे की गूंज और भक्तों की भीड़ के बीच उनका प्रदर्शन पूरे जोश में चल रहा था। लोग उनकी प्रस्तुति को देखकर भाव-विभोर हो रहे थे, तभी अचानक मंच पर ही वे लड़खड़ाए और देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआत में लोगों को लगा कि यह भी प्रस्तुति का हिस्सा है लेकिन जब वह कुछ देर तक नहीं उठे तो अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने और उठाने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें: Indore: इंदौर में नेग के नाम पर किन्नरों का उत्पात, डाॅक्टर के परिवार से 80 हजार वसूलने का आरोप
ग्रामीणों के अनुसार उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, परंतु प्राथमिक जानकारी में ही उनकी मृत्यु की पुष्टि हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात को मौत का कारण बताया है। इस घटना के बाद जहां कुछ देर पहले तक भक्ति और उत्साह का माहौल था, वहीं अचानक सन्नाटा पसर गया।
बताया जा रहा है कि रामगरीब कोल गांव में धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और हर साल काली नृत्य की प्रस्तुति देते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार ही नहीं, पूरा गांव स्तब्ध है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी और दुख दोनों जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X