Ujjain News: महाकाल की भक्ति में डूबे सितारे, अक्षय-टाइगर-डिंपल ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
बाबा महाकाल के दरबार में आज फिल्मी सितारों की मौजूदगी देखने को मिली। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया और देश की प्रगति की कामना भी की।
विस्तार
तीनों कलाकार सुबह भस्म आरती में शामिल हुए, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा और पंडित यश गुरु ने बताया कि सभी कलाकार दर्शन के दौरान भक्ति में लीन नजर आए और जय श्री महाकाल का जयघोष किया।
ये भी पढ़ें: MP: ड्रग्स बनाने वाली अंतरराज्यीय फैक्टरी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में केमिकल व उपकरण जब्त; चार आरोपी गिरफ्तार
दर्शन के बाद अक्षय कुमार ने कहा कि वे देश की खुशहाली और प्रगति की कामना लेकर बाबा महाकाल के दरबार में आए हैं। साथ ही उन्होंने परिवार के सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा तीनों कलाकारों का स्वागत किया गया।
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार पहले भी कई बार बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। इस बार वे टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया के साथ पहुंचे। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया, गले में जय श्री महाकाल का दुपट्टा धारण किया और नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।

अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार- फोटो : credit

अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार- फोटो : credit

अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार- फोटो : credit

कमेंट
कमेंट X