सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Relatives Upset Over Love Marriage Held Grandfather and Uncle Hostage Threatened to Kill Them

MP News: लव मैरिज से नाराज परिजनों ने दादा-चाचा को बनाया बंधक, हत्या की दी धमकी; पुलिस ने ऐसे छुड़ाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार

MP News: देवास के कन्नौद में लव मैरिज से नाराज युवती के परिजनों ने युवक के दादा और चाचा का अपहरण कर इंदौर ले जाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विशेष ऑपरेशन के तहत दोनों को सुरक्षित छुड़ाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर...

Relatives Upset Over Love Marriage Held Grandfather and Uncle Hostage Threatened to Kill Them
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

देवास जिले में प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने युवक के परिवार को निशाना बनाते हुए उसके दादा और चाचा का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने दोनों को कार में बैठाकर इंदौर ले जाकर बंधक बना लिया और युवती को वापस भेजने की धमकी देते हुए हत्या की चेतावनी दी। हालांकि, कन्नौद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में दोनों अपहृतों को सकुशल मुक्त करा लिया। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos


अप्रैल में किया था प्रेम विवाह
जानकारी के अनुसार, कांटाफोड़ क्षेत्र की एक युवती ने अप्रैल महीने में कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम किलोदा-पी निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन इस शादी से नाराज थे और लगातार युवक के परिवार पर दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छह मई की देर रात करीब तीन बजे कुछ लोग ग्राम किलोदा-पी पहुंचे। आरोपियों ने युवक के खेत पर बने मकान में सो रहे उसके दादा और चाचा को जबरन उठाया और कार में डालकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद परिवार ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी।

पुलिस ने बनाई दो विशेष टीमें
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी तहजीब काजी के नेतृत्व में दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि वारदात को युवती के परिजनों ने ही अंजाम दिया है।

ऑपरेशन त्रिनेत्रम से मिली बड़ी सफलता
पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम इंदौर पहुंची, जहां दोनों अपहृतों को बंधक बनाकर रखा गया था।

इधर, आरोपी रास्तेभर अपहृतों के साथ मारपीट करते रहे। वे लगातार परिवार को फोन कर धमकी दे रहे थे कि यदि सुबह 4 बजे तक युवती को वापस नहीं भेजा गया तो दोनों की हत्या कर दी जाएगी। इससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया था।

ये भी पढ़ें-  Rewa News: बरगी हादसे के बाद भी लापरवाही! टमस नदी में बिना लाइफ जैकेट चल रहीं नावें, रोज खतरे में लोग

घेराबंदी कर अपहृतों को छुड़ाया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इंदौर में संदिग्ध ठिकाने की घेराबंदी की और योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर आरोपियों को भागने का मौका नहीं दिया और दोनों अपहृतों बगदिया पिता बोंदर और मुकेश पिता बगदिया निवासी किलोदा-पी  को सुरक्षित मुक्त करा लिया।

पांच आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि युवक और युवती 18 अप्रैल को घर से भागे थे और बाद में दोनों ने विवाह कर लिया था। पुलिस ने दोनों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश पिता हरनाथ निवासी पलासी, मुकेश पिता जगदीश निवासी पलासी, रामविलास पिता हरनाथ निवासी किलोदा-पी, राजपाल पिता राजू निवासी पिपल्या नानकार और राजा पिता गंगाधर निवासी संदलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल कार और हथियार भी जब्त कर लिए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed