सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ED raid causes a stir in Rewa! Investigation underway at contractor Krishnakant Sohgaura's residence.

Rewa News: रीवा में ईडी की बड़ी दबिश, चर्चित ठेकेदार के घर जांच से मचा हड़कंप, वजह पर सस्पेंस बरकरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ईडी की 4 से 5 सदस्यीय टीम ने वार्ड क्रमांक-5 स्थित पदमधर कॉलोनी के लालता सदन पहुंचकर ठेकेदार कृष्णकांत सोहगौरा और सौरभ सोहगौरा के निवास पर जांच शुरू की।

ED raid causes a stir in Rewa! Investigation underway at contractor Krishnakant Sohgaura's residence.
रीवा में ईडी की दबिश से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शहर के वार्ड क्रमांक-5 स्थित पदमधर कॉलोनी में पहुंचकर जांच शुरू की। ईडी की इस कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और बड़ी संख्या में लोग मौके के आसपास जुटने लगे।



कृष्णकांत और सौरभ सोहगौरा के निवास पर पहुंची टीम
जानकारी के अनुसार ईडी की 4 से 5 सदस्यीय टीम ने लालता सदन पहुंचकर ठेकेदार कृष्णकांत सोहगौरा और सौरभ सोहगौरा के निवास पर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की। अधिकारी घर के भीतर मौजूद दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं और विभिन्न जानकारियां एकत्र की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- World Sickle Cell Day: 2047 से पहले सिकल सेल रोग मुक्त होगा भारत, ओंकारेश्वर से राष्ट्रपति मुर्मू का भरोसा
विज्ञापन


रीवा के चर्चित ठेकेदार हैं कृष्णकांत सोहगौरा
सूत्रों के मुताबिक कृष्णकांत सोहगौरा रीवा के चर्चित ठेकेदारों में गिने जाते हैं। बताया जा रहा है कि वह भाजपा नेता प्रदीप सोहगौरा के भाई हैं। ईडी की कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई।

ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
फिलहाल ईडी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी या बयान जारी नहीं किया गया है। जांच टीम दस्तावेजों की पड़ताल करने और जरूरी तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई किस मामले में की गई है और इसके पीछे क्या कारण हैं।

आधिकारिक जानकारी का इंतजार
फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजरें ईडी की अगली कार्रवाई और आधिकारिक बयान पर टिकी हुई हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले से जुड़े तथ्यों और कार्रवाई के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed