फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Toxic Liquor Case: 3 More Patients Die, Death Toll Reaches 22 Administration Silent on Figures

सागर में जहरीली शराब से मौत का मामला: तीन और मरीजों की मौत, अब तक 22 मौतों का दावा; आंकड़ों पर प्रशासन मौन

Mon, 07 Sep 2026 04:11 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 04:11 PM IST
सार

सागर जहरीली शराब कांड में अस्पतालों में इलाज के दौरान तीन और मरीजों की मौत हो गई। स्थानीय जानकारी के अनुसार दावा किया गया है कि मृतकों की संख्या 22 पहुंची है। प्रशासन ने अब तक 11 मौतों की ही आधिकारिक पुष्टि की है।

विज्ञापन
Sagar Toxic Liquor Case: 3 More Patients Die, Death Toll Reaches 22 Administration Silent on Figures
जहरीली शराब से सागर में मौतों का सिलसिला जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में संदिग्ध जहरीली और अवैध शराब के सेवन से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह अस्पतालों में इलाज के दौरान तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार ये दावा किया गया है कि मृतकों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक मृतकों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह धुरमार निवासी महेश रावत (55) ने बंडा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, छापरी गांव निवासी श्याम बाई अहिरवार (50) की जिला अस्पताल में और पापेट गांव निवासी कृष्ण कुमार लोधी की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे पहले गंभीर हालत के चलते एयरलिफ्ट कर भोपाल ले जाए गए राम प्रसाद लोधी की रविवार रात मौत हो गई थी। उनके पिता गोविंद लोधी ने भी रविवार को दम तोड़ दिया था। राम प्रसाद का छोटा भाई भूरे लोधी अभी बीएमसी में भर्ती है। वहीं, बमूरा भेड़ा गांव में अब तक छह लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: दिल्ली पीजी हादसे में एमपी के छात्र की मौत: कटनी से पढ़ने गया था अक्षत, इमारत हादसे ने छीन ली जिंदगी; कोहराम

प्रशासन ने अब तक 11 मौतों की ही पुष्टि की
इस मामले में प्रशासन की ओर से रविवार शाम पुलिस विभाग के प्रेस नोट के माध्यम से 11 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। इसके बाद से अब तक मौतों की संख्या को लेकर कोई नया आधिकारिक बयान या प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। अस्पतालों से सामने आ रही मौतों की जानकारी के बाद मृतकों की संख्या 22 तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। हालांकि, 22 मौतों की आधिकारिक प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मौतों का आंकड़ा स्पष्ट नहीं होने को लेकर परिजनों और विपक्षी नेताओं ने भी प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। विपक्षी नेताओं ने प्रशासन पर मौतों की वास्तविक संख्या छिपाने के आरोप लगाए हैं।


112 मरीज अस्पतालों में इलाजरत
जहरीली शराब के सेवन से प्रभावित 112 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। इनमें सबसे ज्यादा 89 मरीज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी), सागर में भर्ती हैं।

  • बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC), सागर: 89 मरीज
  • जिला अस्पताल, सागर: 16 मरीज
  • बंडा सिविल अस्पताल: 7 मरीज
  • कुल: 112 मरीज

कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।

30 आरोपियों पर एफआईआर, 10 गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने 30 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed