Cobra Snake: सागर के स्कूल में बैग से निकली नागिन, बच्चों में मची चीख-पुकार; सुरक्षित किया गया रेस्क्यू
मध्य प्रदेश के सागर जिले के चांदपुर शासकीय प्राथमिक स्कूल में एक छात्र के बैग से कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। शिक्षक अभय यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़कर बड़ा हादसा टाल दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक शासकीय प्राथमिक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब पढ़ाई के दौरान एक छात्र के स्कूल बैग में अचानक नागिन घुस गई। क्लास में जहरीले सांप को देखकर बच्चे घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। हालांकि, स्कूल में पदस्थ शिक्षक अभय यादव की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
यह घटना सागर जिले के रहली ब्लॉक के ग्राम चांदपुर स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल की है। रोज की तरह कक्षाएं चल रही थीं और बच्चे पढ़ाई में व्यस्त थे। इसी दौरान कुछ बच्चों की नजर एक छात्र के बैग पर पड़ी। उन्होंने देखा कि एक नागिन रेंगते हुए बैग के अंदर चली गई। यह देखते ही बच्चे डरकर अपनी सीट छोड़कर भागने लगे, जिससे कक्षा में अफरा-तफरी मच गई।
पढ़ें: भतीजे की डिग्री पर चाचा बना डॉक्टर, तीन जिलों में करता रहा सरकारी नौकरी; ऐसे खुली पोल
घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक अभय यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले घबराए बच्चों को शांत कराया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने बिना घबराए सावधानीपूर्वक नागिन का रेस्क्यू किया।
शिक्षक ने नागिन को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित तरीके से एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया। इसके बाद उसे स्कूल परिसर से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। उनकी सतर्कता और साहस के चलते स्कूल के सभी बच्चे सुरक्षित रहे और संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षक अभय यादव की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिक्षक समय पर सूझबूझ नहीं दिखाते, तो कोई गंभीर घटना हो सकती थी।
