{"_id":"6aa90c817bb2e6b41c04316a","slug":"satna-woman-s-purse-snatched-in-daylight-locals-catch-two-suspects-police-action-under-question-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना: दिनदहाड़े महिला से पर्स छीनकर भागे बाइक सवार, लोगों ने घेरकर पकड़ा, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना: दिनदहाड़े महिला से पर्स छीनकर भागे बाइक सवार, लोगों ने घेरकर पकड़ा, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
Tue, 15 Sep 2026 02:44 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:44 PM IST
सार
बाजार से खरीददारी करके लौट रही महिला से दो बाइक सवार युवकों ने पर्स छीनकर भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों को धर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस द्वारा लगाई गई धाराओं को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
महिला से पर्स छीनकर भागे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेमनगर इलाके में सोमवार शाम दिनदहाड़े स्नेचिंग की वारदात से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर निवासी एक महिला हरतालिका तीज के व्रत का सामान लेकर बाजार से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह घर के पास पहुंची, बाइक सवार दो युवकों में पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और एमपीईबी पॉवर हाउस की ओर भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते उन्हें भागने का मौका नहीं मिला और वे धर लिए गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पर्स छीने जाने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भाग रहे बाइक सवार युवकों को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर सिटी कोतवाली थाने ले गई। दिनदहाड़े हुई यह वारदात आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में बाइक सवार युवकों द्वारा महिला को निशाना बनाने और पर्स छीनकर भागने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शहडोल: पुरानी रंजिश का खूनी खेल, युवक के गले पर चाकू से जानलेवा हमला, चंद घंटों में धराए तीनों आरोपी
विज्ञापन
घटना को लेकर महिला और उसके परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि मौके से पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ स्नेचिंग की घटना को लेकर तत्काल अपेक्षित कानूनी कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पहले धारा 151 के तहत कार्रवाई की और दोनों को जेल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब महिला से पर्स छीनने की घटना मौके पर ही सामने आ गई थी और स्थानीय लोगों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, तो उनके खिलाफ शुरुआत में किस आधार पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। वहीं बाद में अज्ञात बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले में सिटी कोतवाली पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
