{"_id":"69f08855f12acabf8301d163","slug":"gave-birth-to-three-children-in-an-hour-and-a-half-woman-becomes-a-mother-of-seven-satna-news-c-1-1-noi1431-4219082-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: पहले से चार संतानों की मां ने डेढ़ घंटे में तीन बच्चों को जन्म दिया, परिवार नियोजन पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: पहले से चार संतानों की मां ने डेढ़ घंटे में तीन बच्चों को जन्म दिया, परिवार नियोजन पर उठे सवाल
Tue, 28 Apr 2026 04:55 PM IST
सतना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:55 PM IST
सार
सतना जिला अस्पताल में डेढ़ घंटे के भीतर एक साथ तीन शिशुओं का जन्म ने लोगों का ध्यान इस तरफ खींचा है। खास बात ये है कि प्रसूता पहले से चार बच्चों की मां है, जिसने स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रसूता ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना जिला अस्पताल में एक साथ तीन शिशुओं (ट्रिपलेट) के सफल प्रसव का मामला सामने आया है। राहत की बात यह है कि सामान्य डिलीवरी के जरिए हुए इस प्रसव के बाद जच्चा और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। सभी को डॉक्टरों की निगरानी में पीएनसी वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रसूता कंचन सोनी (34), निवासी उजनेही, थाना सलेहा, जिला पन्ना को 26 अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पन्ना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान गर्भ में तीन शिशुओं की पुष्टि होने पर बेहतर उपचार के लिए उन्हें सतना जिला अस्पताल रैफर किया गया, जहां 27 अप्रैल को रात करीब 7:30 बजे डेढ़ घंटे के भीतर तीनों शिशुओं का जन्म हुआ। नवजातों का वजन क्रमशः 2 किग्रा, 2.3 किग्रा और 2.65 किग्रा है, जो ट्रिपलेट जन्म के हिसाब से संतोषजनक माना जा रहा है।
विज्ञापन
कंचन सोनी पहले से चार बच्चों की मां हैं, जिनकी उम्र 11, 9, 7 और 5 वर्ष है। इस प्रकार अब परिवार में कुल सात बच्चे हो गए हैं। परिजनों के अनुसार गर्भावस्था के पांचवें महीने में ही सोनोग्राफी के दौरान तीन शिशुओं की जानकारी मिल गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Satna Crime: सतना में मामूली विवाद बना फायरिंग की वजह, युवक के पैर में लगी गोली; मामले की जांच शुरू
गायनी विभाग की एचओडी डॉ. मंजू सिंह के अनुसार ट्रिपलेट प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए पीएनसी वार्ड में रखा गया है। अस्पताल स्टाफ द्वारा लगातार उनकी निगरानी और देखभाल की जा रही है।
परिवार नियोजन पर फिर चर्चा
यह मामला एक बार फिर परिवार नियोजन और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर चर्चा में आ गया है। पहले से चार बच्चों के बाद ट्रिपलेट जन्म ने स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और जागरूकता पर सवाल खड़े किए हैं।
पहले भी आ चुका है मामला
गौरतलब है कि नवंबर 2025 में भी सतना जिला अस्पताल में ट्रिपलेट प्रसव का मामला सामने आया था। लगातार ऐसे मामलों का सामने आना स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चुनौती और चर्चा दोनों का विषय बनता जा रहा है। फिलहाल सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि मां और तीनों नवजात पूरी तरह सुरक्षित हैं।
