फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In the history-sheeter Rahul Singh murder case, the Royal Rajput Organization staged a fierce protest

सतना: हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंह हत्याकांड में बढ़ा आक्रोश, रॉयल राजपूत संगठन ने घेरा एसपी ऑफिस

Tue, 15 Sep 2026 07:01 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 07:01 PM IST
सार

सतना में हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंह हत्याकांड को लेकर रॉयल राजपूत संगठन और परिजनों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सिंहपुर टीआई को हटाने, संदिग्धों की कॉल डिटेल और तकनीकी जांच कराने की मांग करते हुए एएसपी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
In the history-sheeter Rahul Singh murder case, the Royal Rajput Organization staged a fierce protest
हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंह हत्याकांड में बढ़ा आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के टीकर गांव में 7 सितंबर 2026 को हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंह की हुई हत्या के मामले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को रॉयल राजपूत संगठन के बैनर तले समाज के लोगों और मृतक के परिजनों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए एसपी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सिंहपुर थाना प्रभारी पंकज शुक्ला को तत्काल हटाने की मांग की। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को ज्ञापन भी सौंपा गया।

विज्ञापन


राहुल सिंह पर दर्ज थे एक दर्जन से अधिक अपराध
हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतक राहुल सिंह निवासी टीकर, थाना सिंहपुर, जिला सतना के खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें हत्या (धारा 302 आईपीसी), हत्या का प्रयास, डकैती, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
राहुल सिंह की हत्या के मामले में सिंहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों चाचा-भतीजे सियाशरण दाहिया और अश्विनी दाहिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक राहुल सिंह के पिता ब्रजमोहन सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कृष्णा गर्ग और शिवा गर्ग पर भी संदेह जताया है। परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले इन लोगों ने मृतक के मोबाइल फोन पर लगातार संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गर्भवती महिला से थाने में बर्बरता का आरोप, हजारों लोगों का घेराव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज


कॉल डिटेल और तकनीकी जांच की मांग
परिजनों ने हत्याकांड से जुड़े अन्य संदिग्ध करीब 2-3 लोगों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

टीआई को हटाने की मांग पर अड़े संगठन और परिजन
रॉयल राजपूत संगठन और मृतक के परिजन सिंहपुर थाना प्रभारी पंकज शुक्ला को हटाने की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए थाना प्रभारी को हटाया जाना जरूरी है। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, रॉयल राजपूत संगठन का विरोध प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed