सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: Seven accused of inter-district arms smuggling gang arrested

Satna News: अंतरजिला हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो पिस्टल, चार कारतूस और दो बाइक जब्त कीं, जिनकी कीमत करीब 2.40 लाख रुपये है।

Satna News: Seven accused of inter-district arms smuggling gang arrested
अंतरजिला आरोपियों की किया गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

सतना में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े एक रैकेट का खुलासा हुआ है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल, चार कारतूस और दो बाइक बरामद की गई हैं। हथियारों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये है। हालांकि, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सप्लायर अब भी फरार है।
Trending Videos


कैसे हुआ खुलासा
सतना के थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पतेरी, धनखेर और मंदाकिनी बिहार क्षेत्र के कुछ युवक मिलकर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी आदर्श पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आदर्श ने खुलासा किया कि वह प्रबल सिंह बैस, सोम उर्फ विनीत मिश्रा और प्रमोद सिंह बैस के साथ मिलकर हथियार खरीदने-बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए मन्नू उर्फ मृगेन्द्र सिंह बघेल और उसके साथी आशुतोष उर्फ निहाल सिंह को पतेरी चौराहा से गिरफ्तार किया। इनके पास से एक ऑटोमैटिक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए पूछताछ में मन्नू ने बताया कि उसने यह हथियार सज्जू सिंह परिहार (निवासी बरेठिया अकौना) से 30 हजार रुपये में खरीदा था। आगे की जांच में आरोपी शानू उर्फ संग्राम सिंह के पास से भी एक देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए।

रैकेट का कनेक्शन आदतन बदमाश से
मन्नू और निहाल ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह हथियार नागौद क्षेत्र के आदतन अपराधी सज्जू सिंह परिहार से खरीदा था। सज्जू का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसके गांव और अन्य ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला।

अंतरजिला आरोपियों की किया गिरफ्तार

आरोपियों से जप्त मसरूका
दो नग ऑटोमैटिक देशी पिस्टल, चार नग कारतूस, दो मोटरसाइकिल,कुल कीमत ₹2,40,000/- (दो लाख चालीस हजार रुपये)

ये भी पढ़ें- Cough Syrup: कमलनाथ ने 'कोल्ड्रिफ' कांड के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार, दवा की जांच को लेकर कही ये बात

घटना में गिरफ्तार आरोपी
आदर्श पाण्डेय पिता बबलू उर्फ सत्यनारायण पाण्डेय (19 वर्ष), मंदाकिनी बिहार कॉलोनी, सतना प्रबल सिंह बैस पिता जितेन्द्र बहादुर सिंह बैस (20 वर्ष), गढ़िया टोला, सतना सोम उर्फ विनीत मिश्रा पिता सुशील मिश्रा (18 वर्ष), सितपुरा, थाना नागौद मन्नू उर्फ मृगेन्द्र सिंह पिता राघवेन्द्र सिंह (24 वर्ष), धनखेर ,प्रमोद सिंह बैस पिता जितेन्द्र सिंह बैस (22 वर्ष), रामपुर चौरासी,आशुतोष उर्फ निहाल सिंह पिता जय सिंह (23 वर्ष), आई.पी. नगर दक्षिणी पतेरी,शानू उर्फ संग्राम सिंह पिता विपिन सिंह (23 वर्ष), रामपुर चौरासी है इसके साथ साथ फरार आरोपी सज्जू सिंह परिहार, निवासी बरेठिया अकौना है जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 650/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट व 111(2)2 भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है और फरार आरोपी की तलाश भी की जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया गया कि शुक्रवार शाम मंदाकिनी विहार कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय आदर्श पांडेय को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आदर्श ने स्वीकार किया कि उसने एक ऑटोमैटिक पिस्टल खरीदी और उसे आगे बेच दिया। यह हथियार उसे प्रबल सिंह और सोम उर्फ विनीत मिश्रा के जरिए मिला था, जिन्होंने प्रमोद सिंह से पिस्टल खरीदी थी जिसके बाद भी पुलिस के द्वारा सक्रियता दिखाई गई और कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed