फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth's body found in a sack; village erupts in outrage over suspected murder; police pelted with stones

Satna News: सतना में खौफनाक वारदात! लापता युवक का शव बोरे में मिला, हत्या के आरोपों से गरमाया माहौल

Tue, 04 Aug 2026 03:19 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 03:19 PM IST
सार

सतना के जसो थाना क्षेत्र के अमकुई गांव में लापता युवक का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

विज्ञापन
Youth's body found in a sack; village erupts in outrage over suspected murder; police pelted with stones
पुलिस पर पथराव

विस्तार

सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र अंतर्गत अमकुई गांव में मंगलवार को एक लापता युवक का शव बोरे में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नागौद एसडीओपी रघु केशरी, एएसपी ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उचेहरा, नागौद और पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका गया है। शव मिलने की खबर के बाद परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया और लोगों में भय व आक्रोश का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डायल-112 पर पथराव
घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने डायल-112 वाहन पर पथराव कर दिया और पुलिस के अन्य वाहनों को भी रोकने का प्रयास किया। कुछ समय के लिए घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने संयम से काम लेते हुए ग्रामीणों और महिलाओं से बातचीत की तथा उन्हें समझाइश देकर स्थिति को धीरे-धीरे नियंत्रण में ले लिया।

भारी पुलिस बल तैनात, हालात पर नजर
किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।


ये भी पढ़ें- 5KM बचाने के लिए मौत से मुकाबला! विदिशा में स्टॉपडैम लांघकर स्कूल जाते हैं बच्चे, पुल व हाईस्कूल की मांग तेज

जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed