सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News Land Scam Accused Sold Same Plot to Multiple Buyers Cheated 1.5 Crore Arrested

सीहोर में जमीन घोटाला: एक ही प्लॉट कई लोगों को बेचकर 1.5 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने कसा शिकंजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

सीहोर में पति-पत्नी ने एक ही जमीन कई लोगों को बेचकर करीब 1.5 करोड़ की ठगी की। 11 शिकायतें मिलीं हैं, जिसके बाद 5 केस दर्ज हुए हैं। मुख्य आरोपी गिरफ्तार है। 

Sehore News Land Scam Accused Sold Same Plot to Multiple Buyers Cheated 1.5 Crore Arrested
सीहोर में बड़ा फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में जमीन के नाम पर एक सुनियोजित ठगी का मामला सामने आया है, जिसने कई परिवारों की जीवनभर की जमा-पूंजी हड़प ली। एक ही कृषि भूमि को कई लोगों को बेचकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी और उनके सहयोगियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Trending Videos

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नोनीखेड़ी निवासी दीनदयाल शर्मा और उनकी पत्नी वैशाली शर्मा ने कथित रूप से खसरा क्रमांक 537/04 (रकबा 1.962 हेक्टेयर) की जमीन को कई लोगों को बेचने का जाल बिछाया। आरोप है कि दोनों ने अलग-अलग व्यक्तियों से नकद और चेक के माध्यम से राशि ली और विधिवत विक्रय नामे भी तैयार कराए, जिससे खरीदारों को संदेह नहीं हुआ। हालांकि, किसी भी खरीदार के नाम जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई।     

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 11 लोगों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें से 5 मामलों में प्रारंभिक जांच के बाद अपराध दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में करीब 1.5 करोड़ रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है। शिकायतकर्ताओं में भोपाल के निवासी दीपक मिश्रा, गुलाब सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह, दिनेश कुमार सिंह और आरएन साहू शामिल हैं। 


पढ़ें:  'सर मुझे पास कर दो, मेरी साली से आपकी शादी करवा दूंगा', 10वीं और 12वीं की कॉपियों में लिखी गुजारिश

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्रकरण क्रमांक 211/26, 218/26, 219/26, 221/26 और 222/26 दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला साधारण धोखाधड़ी नहीं, बल्कि सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र है। मुख्य आरोपी दीनदयाल शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल सीहोर भेज दिया गया है, जबकि अन्य मामलों में उसकी गिरफ्तारी शेष है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सहयोगियों और दलालों की तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के अनुसार आरोपी एक संगठित नेटवर्क के जरिए लोगों को फंसाते थे। वे पहले ग्राहकों को आकर्षित करते, फिर फर्जी खरीदार खड़े कर ज्यादा कीमत का लालच देकर असली खरीदारों को जल्दी भुगतान करने के लिए प्रेरित करते थे। जांच में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आने की आशंका है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अन्य शिकायतों की जांच जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संपत्ति की खरीद से पहले उसकी पूरी कानूनी जांच करें और बिना सत्यापन बड़ी राशि का लेन-देन न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed