सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accused Dupes Farmers Buys 900 Quintals of Wheat, Shuts Firm and Absconds; Later Nabbed by Police

Sehore: किसानों को झांसे में लेकर खरीदा 900 क्विंटल गेंहू, फिर फर्म बंदकर हुआ फरार; पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
सार

सीहोर में किसानों से बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने व्यापारी बनकर नौ किसानों से 900 क्विंटल गेहूं खरीदा और करीब 27 लाख रुपये का भुगतान किए बिना फर्म बंद कर फरार हो गए। 

Accused Dupes Farmers Buys 900 Quintals of Wheat, Shuts Firm and Absconds; Later Nabbed by Police
मंडी थाना पुलिस ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीहोर जिले में किसानों के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गेंहू खरीदी के नाम पर लाखों की ठगी कर आरोपी फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
Trending Videos


दरअसल, पूरा मामला 28 फरवरी का बताया जा रहा है।  सीहोर निवासी अंकित राठोर ने थाना मण्डी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि आरोपियों ने खुद को व्यापारी बताकर आवेदक सहित कुल 9 किसानों से करीब 900 क्विंटल गेहूं खरीदा था। गेहूं लेने के बाद आरोपियों ने करीब 27 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया और अचानक फर्म बंद करके फरार हो गया। जांच में सामने आया कि आरोपी पंकज सिंघाड़े, विवेक खण्डेलवाल और अमित खण्डेलवाल ने गजानन ट्रेडिंग कंपनी के नाम से व्यापार शुरू कर किसानों का विश्वास जीता। शुरुआत में लेन-देन सही तरीके से किया, लेकिन बाद में बड़ी मात्रा में गेहूं खरीदकर भुगतान रोका गया और कंपनी बंद करके गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील मेहर और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार आरोपी की तलाश की। पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक खण्डेलवाल को धर दबोचा। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीहोर भेज दिया गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क को खंगालने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें-  मौत ने मारा झपट्टा, किशोर ने मगरमच्छ से दो-दो हाथ कर बचाई जान, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा का मानना है कि यह ठगी एक संगठित साजिश का हिस्सा है, जिसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं। फरार आरोपी पंकज सिंघाड़े और अमित खण्डेलवाल की तलाश तेज कर दी गई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed