Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A man, suffering from an illness for three years, took his own life by hanging himself in the forest.

शहडोल: तीन साल से पैर की बीमारी से जूझ रहे 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, घर से दूर पेड़ पर लटका मिला शव

Thu, 12 Nov 2026 02:34 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 02:34 PM IST
सार

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद पटेल का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। वह पिछले तीन साल से पैर की बीमारी से परेशान थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A man, suffering from an illness for three years, took his own life by hanging himself in the forest.
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन साल से पैर की बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बावजूद राहत नहीं मिलने से वह काफी परेशान रहते थे। प्रारंभिक जांच में बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजेंद्र प्रसाद पटेल (50), पिता बृजकिशोर पटेल, निवासी ग्राम नगनौडी के रूप में हुई है। वह घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर उनका शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


पढे़ं: भोपाल निगम शिक्षा उपकर के 183 करोड़ कहां खर्च?: स्कूलों को नहीं मिला फर्नीचर-शौचालय,पार्षद ने की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ब्यौहारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

तीन साल से पैर की बीमारी से थे परेशान

पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों में सामने आया है कि राजेंद्र प्रसाद पटेल पिछले करीब तीन साल से पैर की बीमारी (सटका) से परेशान थे। इस दौरान उनका लगातार उपचार कराया जा रहा था, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल रही थी। बीमारी के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed