सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress members waited for the Tehsildar; when the official did not arrive, they handed the memorandum dog

गजब है एमपी: अधिकारी नहीं पहुंचे तो कुत्ते को सौंप दिया ज्ञापन, मप्र के इस शहर में कांग्रेस का अनोखा विरोध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल के ब्यौहारी में नगर परिषद की समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। ज्ञापन लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप एक कुत्ते को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

Congress members waited for the Tehsildar; when the official did not arrive, they handed the memorandum dog
कुत्ते को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल ब्यौहारी नगर परिषद क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं, अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। ज्ञापन लेने के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए एक कुत्ते को ज्ञापन सौंप दिया।



13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर 13 सूत्रीय मांगपत्र तैयार किया था। इन मांगों के समर्थन में आयोजित आमसभा और विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। वक्ताओं ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'कांग्रेस में थी, हूं और रहूंगी', कोर्ट में बोलीं कांग्रेस विधायक निर्मला, दल-बदल मामले में फैसला सुरक्षित
विज्ञापन


अधिकारी नहीं पहुंचे, बढ़ा आक्रोश
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आयुष ताम्रकार ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन सौंपने के लिए तहसीलदार और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों का लंबे समय तक इंतजार किया गया, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।

कुत्ते को सौंपा प्रतीकात्मक ज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो वे आवारा कुत्ते को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराएंगे। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कोई अधिकारी नहीं आया तो युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आयुष ताम्रकार एक कुत्ते को लेकर पहुंचे और उसे प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन सौंप दिया। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण उन्हें यह प्रतीकात्मक विरोध करना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिला संगठन महासचिव विनोद ताम्रकार, हरिमोहन तिवारी, लाल बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed