सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Man arrested for stealing wiring of luxury cars

Shahdol News: लग्जरी कारों की वायरिंग चोरी करने वाला नशेड़ी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई थी पहचान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 15 Sep 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी रीवा रोड स्थित मोटर गैरेज से 9 लग्जरी कारों की वायरिंग चोरी कर उन्हें जलाकर कॉपर बेचता था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

Shahdol News: Man arrested for stealing wiring of luxury cars
आरोपी सैफ।
विज्ञापन

विस्तार

सोहागपुर पुलिस ने आखिरकार लग्जरी कारों से वायरिंग की चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लग्जरी कारों से वायरिंग की चोरी कर उन्हें जलाकर कॉपर बिक्री करता था। बीते दिनों रीवा रोड पर स्थित मोटर गैरेज से कारों की वायरिंग तोड़कर चोरी का मामला सामने आया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए वह चोरी की घटना को अंजाम देता था।
Trending Videos


थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि बीते दिनों रीवा रोड पर स्थित अनवर मोटर एवं सानू मोटर गैरेज से लग्जरी 9 कारों की वायरिंग चोरी का मामला सामने आया था। मोटर गैरेज संचालकों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चार ने पकड़े हाथ-पैर, दो ने बरसाए डंडे; सरेआम युवक की पिटाई में दिखा सागर पुलिस का बेरहम चेहरा, Video

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सैफ उर्फ शेख साहिल पिता शेख मोहम्मद 26 निवाशी वार्ड नंबर पांच पठानी बस्ती का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज में वह लग्जरी कारों से वायरिंग तोड़कर चोरी करता दिखाई दिया था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लग्जरी कारों से चोरी की गई वायर को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह आकाशवाणी के समीप तालाब में लगी झाड़ियां के बीच कारों की वायरिंग चोरी कर छुपाया हुआ है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच माल बरामद किया। आरोपी ने एक और चोरी करना कबूल किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाणगंगा मैदान पर स्थित हार्डवेयर दुकान से हुई, जी आई तार की चोरी कर चुका है। पुलिस ने चोरी किया गया जी आई तार भी आरोपी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह नशे का आदी है, और नशे के शौक को पूरा करने के लिए वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed