{"_id":"6a3a4d34794e70030607f8fc","slug":"madhya-pradesh-bjp-state-executive-committee-members-list-announced-bhopal-news-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: BJP की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, महिलाओं को 33% आरक्षण, उमा से दूरी, पहली बैठक ओरछा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: BJP की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, महिलाओं को 33% आरक्षण, उमा से दूरी, पहली बैठक ओरछा में
Tue, 23 Jun 2026 02:39 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:39 PM IST
सार
भाजपा ने 106 सदस्यीय नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है, जिसमें महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई टीम में कई नए चेहरों को मौका मिला है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश भाजपा में नई नियुक्तियां, प्रदेश कार्यसमिति का गठन घोषित।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यसमिति, स्थायी आमंत्रित एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के संविधान के अनुरूप 106 सदस्यों की प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का गठन किया गया है। कार्यसमिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधियों को भी पर्याप्त स्थान दिया गया है।
नई कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पार्टी के प्रमुख नेताओं को स्थान दिया गया है। वहीं, कई ऐसे चेहरे भी शामिल किए गए हैं, जिन्हें लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर नहीं मिला था। इससे संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की दिशा में काम कर रही है। कार्यसमिति के गठन में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है। पार्टी ने विभिन्न वर्गों और समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। इसी क्रम में अल्पसंख्यक समुदाय से भी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है, जिसे संगठन के विस्तार और सामाजिक पहुंच बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
सूची में कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाम नहीं होने से भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की अनुपस्थिति राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़े नेताओं को संगठन में प्रतिनिधित्व मिलने को भी भाजपा के भीतर संतुलन बनाए रखने की कवायद माना जा रहा है। पार्टी विभिन्न समूहों और नेताओं के बीच समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस से आए दो बड़े नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और कमलनाथ के सबसे खास पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना को समिति में जगह मिली है। वहीं, एक मुस्लिम महिला को भी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कार्यसमिति गठन की जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यसमिति में संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समावेशिता का विशेष ध्यान रखा गया है। राहुल कोठारी ने कहा कि कार्यसमिति के गठन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों, वर्गों और समाजों के प्रतिनिधियों को शामिल करने का प्रयास किया गया है। यह गठन भाजपा के सबका साथ, सबका विकास के मूल सिद्धांत को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि संगठन को और अधिक व्यापक तथा मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ संगठन को मिलता रहे, इसके लिए विशेष आमंत्रित सदस्यों की अलग सूची भी बनाई गई है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों को शामिल किया गया है। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में भी चर्चा कर नए विशेष आमंत्रित सदस्यों को जोड़ा जा सकेगा।
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक आगामी 15 जुलाई के आसपास ओरछा में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के मूल संगठनात्मक सिद्धांतों के अनुरूप सभी चयनित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर दिया जाएगा, जिससे संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति मिल सके। नीचे देखें लिस्ट...।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के नाम
| क्र. | नाम |
|---|---|
| 1 | डॉ. मोहन यादव |
| 2 | शिवराज सिंह चौहान |
| 3 | डॉ. वीरेन्द्र कुमार |
| 4 | ज्योतिरादित्य सिंधिया |
| 5 | जगदीश देवड़ा |
| 6 | राजेन्द्र शुक्ल |
| 7 | डी.डी. उइके |
| 8 | सावित्री ठाकुर |
| 9 | कैलाश विजयवर्गीय |
| 10 | प्रहलाद पटेल |
| 11 | राकेश सिंह |
| 12 | विष्णु दत्त शर्मा |
| 13 | फग्गन सिंह कुलस्ते |
| 14 | नरोत्तम मिश्रा |
| 15 | लाल सिंह आर्य |
| 16 | अरविंद भदौरिया |
| 17 | संपतिया उइके |
| 18 | कुंवर विजय शाह |
| 19 | इंदर सिंह परमार |
| 20 | उदय प्रताप सिंह |
| 21 | तुलसीराम सिलावट |
| 22 | एदल सिंह कंसाना |
| 23 | निर्मला भूरिया |
| 24 | गोविंद सिंह राजपूत |
| 25 | विश्वास सारंग |
| 26 | नारायण सिंह कुशवाह |
| 27 | चेतन्य कुमार काश्यप |
| 28 | भूपेन्द्र सिंह |
| 29 | कृष्णा गौर |
| 30 | संध्या राय |
| 31 | गणेश सिंह |
| 32 | हिमाद्री सिंह |
| 33 | कविता पाटीदार |
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (क्रमांक 34 से 66)
| क्र. | नाम |
|---|---|
| 34 | सुमित्रा वाल्मीकि |
| 35 | माया नारोलिया |
| 36 | बुजेन्द्र प्रताप सिंह |
| 37 | हरिशंकर खटीक |
| 38 | कमल पटेल |
| 39 | गजेन्द्र पटेल |
| 40 | रामश्वर शर्मा |
| 41 | गिरिजा डंडोतिया |
| 42 | ओ.पी.एस. भदौरिया |
| 43 | विपिन गोस्वामी |
| 44 | रक्षा सिरोनिया |
| 45 | अभय चौधरी |
| 46 | इमरती देवी |
| 47 | वीरेन्द्र जैन |
| 48 | नरेन्द्र बिशोर |
| 49 | महेन्द्र सिंह सिसोदिया |
| 50 | हरीसिंह यादव |
| 51 | विनोद पंथी |
| 52 | ललिता यादव |
| 53 | ममता गुप्ता |
| 54 | गौरव तिवारी |
| 55 | मनीषा पाठक |
| 56 | के.पी. त्रिपाठी |
| 57 | अखण्ड प्रताप सिंह |
| 58 | मुगेंद्र सिंह |
| 59 | सरवेन्द्र तिवारी |
| 60 | रीति पाठक |
| 61 | देवेंद्र सिंह टोकम |
| 62 | योगेश पाल गुप्ता |
| 63 | प्रेमवती खेखवार |
| 64 | गिरीश द्विवेदी |
| 65 | मीना सिंह मांडवे |
| 66 | ज्ञानवती |
| क्र. | नाम |
|---|---|
| 67 | स्वाति गोडबोले |
| 68 | नंदिनी सारवी |
| 69 | संजय पाठक |
| 70 | जसपाल अरोरा |
| 71 | ओमप्रकाश धुर्वे |
| 72 | लता एलकर |
| 73 | नीता पटेरिया |
| 74 | वैभव पवार |
| 75 | वैशाली महाले |
| 76 | ज्योति डेहरिया |
| 77 | सविता दीवान |
| 78 | अखिलेश खण्डेलवाल |
| 79 | हेमलता कुमारे |
| 80 | जितेन्द्र कपूर |
| 81 | भगवानदास सबनानी |
| 82 | बिलकिस जहाँ |
| 83 | सुमित पचौरी |
| 84 | रामपाल सिंह |
| 85 | श्याम सुंदर शर्मा |
| 86 | रघुनाथ सिंह भाटी |
| 87 | दिलावर यादव |
| 88 | मालिनी गौड़ |
| 89 | महावीर सिसौदिया |
| 90 | रमेश मेंडोला |
| 91 | जीतू जिराती |
| 92 | अंजू माथुरिया |
| 93 | मुन्ना शास्त्री |
| 94 | उषा ठाकुर |
| 95 | अमरदीप मौर्य |
| 96 | कल सिंह भावर |
| 97 | रंजना बघेल |
| 98 | देवेंद्र वर्मा |
| 99 | अर्चना चिटनिस |
| 100 | भूपेंद्र आर्य |
| 101 | वासु केसवानी |
| 102 | अशोक नायक |
| 103 | चिंतामणि रांजोर |
| 104 | गायत्री राजे पवार |
| 105 | डॉ. राजेंद्र पांडेय |
| 106 | ओमप्रकाश सकलेचा |
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों की लिस्ट
| क्र. | नाम |
|---|---|
| 1 | सत्यनारायण जटिया |
| 2 | सुमित्रा महाजन |
| 3 | विक्रम वर्मा |
| 4 | कृष्णमुरारी मोघे |
| 5 | कप्तान सिंह सोलंकी |
| 6 | माधव सिंह |
| 7 | सुरेश पचौरी |
| 8 | डॉ. सीताशरण शर्मा |
| 9 | निशीथ गौतम |
| 10 | गोपाल भार्गव |
| 11 | जयंत मलैया |
| 12 | अनुसुइया उइके |
| 13 | दीपक सक्सेना |
| 14 | कैलाश सोनी |
| 15 | विवेकनारायण शेजवलकर |
| 16 | रघुनंदन शर्मा |
| 17 | उमाशंकर गुप्ता |
| 18 | उषा ठाकुर |
| 19 | अजय विश्नोई |
| 20 | हिम्मत कोठारी |
| 21 | अनुप मिश्रा |
| 22 | गौरीशंकर बिसेन |
| 23 | डॉ. गौरीशंकर शेजवार |
| 24 | हाल सिंह बिसेन |
| 25 | कैलाश चावला |
| 26 | भागीरथ प्रसाद |
| 27 | डॉ. जितेन्द्र जमदार |
| 28 | बाबू सिंह रघुवंशी |
| 29 | वेदप्रकाश शर्मा |
| 30 | बच्चन नैमित्तिक |
| 31 | माया सिंह |
| 32 | यशोधरा राजे सिंधिया |
| 33 | नानाभाऊ मोहोड़ |
| 34 | सुधा जैन |
| 35 | कृष्णकांता तोमर |
| 36 | अलका जैन |
| 37 | जावदीश अग्रवाल |
| 38 | बिसाहूलाल सिंह |
| 39 | नानू सिंह (नागौद) |
| 40 | मधु वर्मा |
| 41 | ज्ञान सिंह |
भाजपा, मध्य प्रदेश के कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की जाती है, जो निम्न अनुसार है। pic.twitter.com/vvHq8zQmCo
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) June 23, 2026