{"_id":"6ac47ba68d7f0fa9d7004ee8","slug":"father-hid-in-the-forest-after-killing-his-son-ended-his-life-by-stepping-in-front-of-a-train-on-the-fifth-day-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4803183-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार था पिता, पांचवें दिन ट्रेन के सामने आकर दी जान; भांजे से कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार था पिता, पांचवें दिन ट्रेन के सामने आकर दी जान; भांजे से कही ये बात
Tue, 06 Oct 2026 10:36 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:36 AM IST
सार
शहडोल के ग्राम कोठिया में बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद फरार 55 वर्षीय नंदकुमार सिंह गोंड का शव मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस पांच दिनों से आरोपी की तलाश में जंगलों में सर्चिंग कर रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
मौके पर मामले की जांच करती हुई पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शहडोल जिले के ग्राम कोठिया में बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद फरार आरोपी पिता ने पांचवें दिन ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। दो अक्टूबर से पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में दिन-रात जंगलों में सर्चिंग कर रही थीं। जंगल में छिपे आरोपी ने घटना के बाद अपने भांजे से फोन पर बात कर हत्या को लेकर अफसोस भी जताया था। मंगलवार सुबह हत्या स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नंदकुमार सिंह गोंड के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कोठिया में दो अक्टूबर को नंदकुमार सिंह गोंड का अपने बेटे सिंघरराज सिंह गोंड से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर नंदकुमार ने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सिंघराज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भागकर आसपास के घने जंगलों में छिप गया था।
शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू
सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें आसपास के जंगलों में लगाई गई थीं। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा के अनुसार, पुलिस ग्रामीणों के साथ दिन-रात लगातार जंगल में सर्चिंग कर रही थी। बीती रात भी 100 से अधिक ग्रामीणों के साथ करीब रात दो बजे तक तलाश की गई, लेकिन घना जंगल होने के कारण आरोपी का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
भांजे से कहा- मैंने यह हत्या कैसे कर दी
घटना के बाद आरोपी का एक ऑडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जंगल में छिपे नंदकुमार ने अपने भांजे को फोन कर कहा था कि उसने यह हत्या कैसे कर दी, उसे खुद समझ नहीं आ रहा और उसे घटना का काफी अफसोस है। बातचीत के बाद उसने फोन बंद कर लिया था। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।
ये भी पढ़ें- आस्था, कला और हुनर का संगम: सागर में 50 साल से बन रही दुर्गा प्रतिमाएं, देशभर में रहती है डिमांड
हत्या स्थल से तीन किलोमीटर दूर मिला शव
मंगलवार सुबह पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन के सामने आने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व रेलवे कर्मचारियों की मदद से शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान बेटे की हत्या के आरोपी नंदकुमार सिंह गोंड के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नंदकुमार ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी भी मिलने की जानकारी सामने आई है।