Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   FIR registered against two unidentified individuals in 'slapping incident' following doctor's complaint

शहडोल: डॉक्टर की शिकायत पर थप्पड़ कांड में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश

Thu, 12 Nov 2026 09:30 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 09:30 AM IST
सार

शहडोल जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर को थप्पड़ मारने और अन्य चिकित्सकों से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सिविल सर्जन की शिकायत पर मारपीट, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
FIR registered against two unidentified individuals in 'slapping incident' following doctor's complaint
अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट।

विस्तार

शहडोल जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर को थप्पड़ मारने और चिकित्सकों से मारपीट के मामले में आखिरकार कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ की ओर से दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने, चिकित्सकों से मारपीट, धमकी देने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


दरअसल, 9 नवंबर की शाम शहर के चौपाटी के पीछे स्थित तालाब में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। रात करीब 9:30 बजे तीनों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया था। उनके साथ बड़ी संख्या में परिजन और अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान अस्पताल में मौजूद कुछ लोग आक्रोशित हो गए और डॉक्टरों से विवाद करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पार्किंग विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव के साथ बमबाजी; देर रात तक बनी रही तनाव की स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर को थप्पड़ मारा, दूसरे चिकित्सक से भी मारपीट
एफआईआर के अनुसार, विवाद के दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉ. नीरज कुमार जायसवाल को थप्पड़ मार दिया गया। वहीं, डॉ. अनुराग हर्ष दुबे के साथ भी मारपीट की गई। नर्सिंग स्टाफ ललित कुमार मालवीय और वार्ड बॉय धर्मराज बैगा के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि हंगामा करने वालों ने चिकित्सकों को धमकाया और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना के चलते अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सिविल सर्जन की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
घटना के बाद सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ की ओर से कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत में चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1), 132, 296(बी), 351(2), 3(5) सहित मध्यप्रदेश चिकित्सकों एवं चिकित्सा से संबंधित व्यक्तियों की सुरक्षा अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक युवक डॉक्टर को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान महिला सिविल सर्जन बीच-बचाव करती नजर आ रही हैं। बाद में सीएसपी ने हस्तक्षेप कर डॉक्टर को बचाया। पुलिस अब वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed