फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Son Beats Father to Death with Sticks After Domestic Dispute, Mother Also Injured

Shahdol News: कलयुगी बेटे का खूनी खेल, घरेलू विवाद में पिता को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला, मां भी घायल

Tue, 04 Aug 2026 10:54 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 10:54 PM IST
सार

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shahdol News: Son Beats Father to Death with Sticks After Domestic Dispute, Mother Also Injured
जयसिंहनगर थाना

विस्तार

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली घरेलू विवाद में अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई मां पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दऊआ बैगा (50) के रूप में हुई है। बताया गया कि दऊआ और उनकी पत्नी यशोदा मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे। मंगलवार सुबह दोनों घर लौटे। घर पहुंचने के बाद दऊआ ने भोजन करने की इच्छा जताई। इस पर यशोदा खाना बनाने लगी लेकिन घर में मौजूद उनका पुत्र अंजू इस बात पर भड़क गया और कहने लगा कि वह स्वयं खाना बनाकर माता-पिता को खिलाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shivpuri: भंडारे की बासी खीर खाने से 56 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, एक की हालत गंभीर, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले अपनी मां यशोदा के साथ मारपीट शुरू कर दी। मां को बचाने के लिए जब पिता दऊआ बीच में आए तो आरोपी ने लाठी से उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दऊआ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को तत्काल जयसिंहनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में यशोदा का उपचार जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल दऊआ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घरेलू विवाद में हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed