{"_id":"68c7a52cc47add56790d4fe3","slug":"shahdol-collector-dr-kedar-singhs-whatsapp-hacked-alert-issued-public-relations-confirmed-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3407009-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शहडोल कलेक्टर का वॉट्सएप हैक, छह अंकों का ओटीपी मांगा जा रहा; जारी करना पड़ा आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शहडोल कलेक्टर का वॉट्सएप हैक, छह अंकों का ओटीपी मांगा जा रहा; जारी करना पड़ा आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह का वॉट्सअप अकाउंट हैक हो गया है। हैकर उनके नंबर से अधिकारियों-कर्मचारियों को 6 अंकों का ओटीपी मांगते संदेश भेज र हा है। कलेक्टर ने सभी को ऐसे मैसेज का जवाब न देने और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जनसंपर्क विभाग ने इसकी पुष्टि की।
कलेक्टर के नंबर से आया मैसेज का स्क्रीनशॉट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मोबाइल में चलने वाला वॉट्सअप अकाउंट हैक हो गया है। अब उन्होंने अपने वॉट्सअप नंबर 9425102510 से आने वाले मैसेजों का रिप्लाई न करने के आदेश सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को जारी किए हैं। जनसंपर्क विभाग ने भी इसकी पुष्टि की है, हालांकि साइबर के पास अभी मामले की कोई भी जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें-नाबालिग बहनों से जंगल में हैवानियत, तीन लड़कों ने बाइक रोकी; रिश्तेदारों को पीटा और घसीट ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोगों के पास वॉट्सअप में कलेक्टर के नंबर से एक मैसेज गया है, जिसमें ओटीपी की मांग की जा रही है। जिनके पास यह मैसेज वॉट्सअप से कलेक्टर के नंबर से गया है, उनके मोबाइल पर 6 अंकों का ओटीपी आया है। एक कर्मचारी ने कलेक्टर के वॉट्सअप से आए मैसेज पर गौर किया और अपने मोबाइल पर आई ओटीपी को देखा, इसके बाद मामला शहडोल कलेक्टर की जानकारी में आया।उन्होंने अब जनसंपर्क विभाग से एक सोशल मीडिया पर मैसेज डलवा कर लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है।
ये भी पढ़ें-सियासत का वंशवाद: कांग्रेस में भी गहरी हैं भाई-भतीजावाद की जड़ें, 'वारिसों' को मिलता है टिकट या संगठन में पद
जनसंपर्क अधिकारी गजेंद्र द्विवेदी ने पुष्टि करते हुए बताया कि शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मोबाइल में चलने वाले वॉट्सअप नंबर से अधिकारी-कर्मचारियों को एक मैसेज भेजा जा रहा है। उनसे 6 अंकों की ओटीपी की मांग की जा रही है। जो शहडोल कलेक्टर केदार सिंह द्वारा नहीं भेजा गया है। वॉट्सअप हैक कर हैकर इसे भेज रहा है। शहडोल कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी जानकारी मेरे इस नंबर 9425102510 से आए वॉट्सअप पर ना दें। क्योंकि इस नंबर पर चलने वाले वॉट्सअप को हैकर ने हैक कर लिया है। कुछ स्क्रीनशॉट भी आए मैसेजों का जनसंपर्क विभाग ने जारी किया है, जिसमें ओटीपी मांगे गए हैं।
