सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   A youth posted an objectionable post on social media regarding Muharram

MP: मुहर्रम को लेकर युवक ने सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Jul 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

MP News: शाजापुर शहर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक ही वर्ग के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। वहीं एक पक्ष के लोगों ने थाना कोतवाली में पहुंचकर घेराव करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। 
 

A youth posted an objectionable post on social media regarding Muharram
गलत पोस्ट को लेकर तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर के एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया से एक नमाज अदा करते हुए मुस्लिम लोगों का फोटो सोशल मीडिया से लिया और उसमें एडिटिंग कर किसी जानवर की फोटो लगाकर अपने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Trending Videos


जिसको लेकर मुस्लिम समाज के दूसरे पक्षों में इस पोस्ट को देखकर काफी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग थाना कोतवाली पहुंचे और उक्त युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और मुस्लिम वर्ग के लोगों के बीच जमकर बहसबाजी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुस्लिम वर्ग के लोग संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के साथ उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग भी कर रहे हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मुस्लिम वर्ग के एक पक्ष की रिपोर्ट पर कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मुस्लिम वर्ग के लोग थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि उक्त पोस्ट करने वाले मुस्लिम युवक के मकान पर जब तक बुलडोजर नहीं चलेगा, वह वहां से नहीं हटेंगे। 

इधर, मामले में कोतवाली थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा का कहना है कि मनिहार वादी निवासी एक युवक ने मुहर्रम पर्व को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया था, जिससे मुस्लिम समाज में आक्रोश था। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed