फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MLA visits illegal colony, severely reprimands officials; video surfaces.

Shajapur News: अवैध कॉलोनियों की अव्यवस्थाओं पर फूटा भाजपा विधायक का गुस्सा, अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

Sat, 25 Jul 2026 09:47 AM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 09:47 AM IST
सार

शाजापुर की द्वारकापुरी कॉलोनी में बिजली व्यवस्था और अवैध कॉलोनियों की अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा विधायक अरुण भीमावद ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। 

विज्ञापन
MLA visits illegal colony, severely reprimands officials; video surfaces.
अधिकारियों पर भड़के विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 25 की द्वारकापुरी कॉलोनी में बिजली व्यवस्था और अवैध कॉलोनियों को लेकर भाजपा विधायक अरुण भीमावद ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। शुक्रवार को विधायक कॉलोनीवासियों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


विधायक ने सड़क किनारे लगे बिजली मीटरों और पूरे क्षेत्र में फैले लटकते केबल के जाल को देखा। उन्होंने विद्युत मंडल, नगर पालिका और संबंधित विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। स्थानीय निवासियों ने विधायक को बताया कि कॉलोनी में कई वर्षों से अस्थायी बिजली कनेक्शन हैं। कई जगहों पर बड़ी संख्या में बिजली मीटर एक ही स्थान पर लगे हैं, जिससे अव्यवस्था बढ़ गई है। सड़क किनारे लगे मीटरों से निकलने वाले केबल पूरे क्षेत्र में बेतरतीब फैले हुए हैं।
विज्ञापन


'मेरे सामने आकर फालतू बातें कर रहे हो'
रहवासियों ने यह भी बताया कि हाल ही में तेज आंधी के दौरान बिजली के तार और केबल नीचे गिर गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। निरीक्षण के दौरान विधायक अरुण भीमावद ने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा, अवैध कॉलोनी कटी तुम्हारे क्षेत्र में, तुमने आज तक किसी को नोटिस दिया? किसी को बुलाया नहीं और मेरे सामने आकर फालतू बातें कर रहे हो। सब बंद कराओ, यह जितना भी अवैध काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने एसडीएम से पूछा कितने नोटिस दिए?
विधायक ने एसडीएम से कहा कि मैडम, आप भी थोड़ा देख लीजिएगा, नहीं तो कलेक्टर मैडम को घुमा दीजिएगा, सूज पड़ जाएगी सबको। फिर यह मत कहना मेरा नहीं, मेरा नहीं है। सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित ने कहा कि उनकी जरूरत नहीं है, तो विधायक ने कहा, क्या जरूरत नहीं है। 10 साल हो गए हैं। इसके बाद सीएमओ द्वारा कॉलोनाइजरों को बैठाकर चर्चा करने की बात कहे जाने पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा, तुम्हारे क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटी, तुमने कितने नोटिस दिए? किसी को बुलाया नहीं।


ये भी पढ़ें- Indore News: कार्टून कैरेक्टर से बड़े नेताओं तक कैसा चल रहा इंदौर का छात्र आंदोलन, देखें रोचक तस्वीरें

विधायक अरुण भीमावद ने अधिकारियों को समय-सीमा में व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए कहा, अगले एक साल में अपने को पूरे सबको मिलकर यह काम निपटाना है। अगले साल इस तारीख को आएंगे तो यहां काम हो जाना चाहिए।
 

अधिकारियों पर भड़के विधायक।

इस कॉलोनी में कई वर्षों से अस्थायी बिजली कनेक्शन हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed