सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   MP News Violence in Shajapur late night One Dead Seven Injured Police take action news in Hindi

Shajapur News: शाजापुर में देर रात भारी बवाल, दो गुटों के बीच फायरिंग और पत्थरबाजी, एक मौत; सात घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 26 Sep 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Madhya Pradesh News in Hindi: मध्य प्रदेश के शाजापुर में देर रात हुए बवाल में एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। दो दिन पहले हुए विवाद हो लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई और फायरिंग भी की गई।

MP News Violence in Shajapur late night One Dead Seven Injured Police take action news in Hindi
शाजापुर में देर रात बवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में सोमवार रात को भारी बवाल हो गया। दो गुटों में विवाद के फायरिंग हुई और जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मक्सी में हुए बवाल के लोगों की भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।  बवाल की सूचना मिलते ही उज्जैन रेंज आईजी संतोष सिंह, कमिश्नर संजय गुप्ता मक्सी पहुंचे। उन्होंने मक्सी के सर्किट हाउस में कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ घटनास्थल क निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव ने भी आईजी संतोष सिंह से फोन पर मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। 

Trending Videos

दरअसल, मक्सी के बल्डी मोहल्ले में सोमवार रात को दो गुटों में विवाद हो गया था। जिसके कारण इलाके में तनाव का माहौल था। शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले ने मक्सी में धारा 163 लागू कर दी थी। जिसके तहत मक्सी में भीड़ जमा होने पर रोक लगाई गई थी। यह आदेश 28 सितंबर तक प्रभावशील था। लेकिन, बुधवार रात को दोनों गुट पुराने विवाद को लेकर भड़क गए और आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान किसी ने फायरिंग कर दी, गोली लगने से एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए इंदोर रेफर किया गया है।

MP News: न बच्चे को छोड़ा, न बच्चियों को, मासूमों को 'खिलौना' समझ रहे दरिंदे, दुष्कर्म की ये वारदात दहला देगीं

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भी किए कई राउंड फायर
बतया जा रहा है बवाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों की भीड़ ने पत्थर फेंके। चार थानों से पुलिस बुलाकर हालात काबू में किए गए। भीड़ का खदेड़ने के लिए पुलिस ने कई राउंट फायर किए और बल प्रयोग भी किया। देर रात उज्जैन रेंज आईजी संतोष सिंह समेत कई आला अधिकारी मक्सी पहुंचे। उन्होंने हालात को लेकर विचार विमर्श किया। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे 
आईजी संतोष सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। विवाद के बाद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, सीसीटीवी फुटेज आदि भी देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अमजद की मौत, दो नाबालिग समेत सात घायल  
बताया जा रहा है कि उपद्रव में अमजद (40) पिता अजीत खान की मौत हो गई है। वहीं, अरजान, जुनैद खान, इकबाल खान, अहूजर, अल्ताफ, अरबाज और रेहान घायल हुए हैं। घायलों में शामिल अरजान और रेहान नाबालिग बताए जा रहे हैं, उनकी उम्र 14-15 साल के करीब है।  

सीएम बोले- कानून से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं  
सीएम मोहन यादव मामले को लेकर कहा कि शाजापुर जिले के मक्सी में आपसी विवाद से हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद है, दोषियों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। कल देर रात घटना मेरे संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र में शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मामले की पूरी निष्पक्षता से जांचकर दोषियों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए हम पूरी तरह कटिबद्ध हैं। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed