{"_id":"671e1af4491c6bc52208cb02","slug":"mp-shajapur-ram-mandir-namaz-controversy-three-muslim-brothers-for-offering-namaz-in-hindu-temple-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शाजापुर के राम मंदिर परिसर में भाइयों ने जबरन पढ़ी नमाज, बाहर हाथ-पैर धोए, पुजारी ने रोका, नहीं माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शाजापुर के राम मंदिर परिसर में भाइयों ने जबरन पढ़ी नमाज, बाहर हाथ-पैर धोए, पुजारी ने रोका, नहीं माने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 27 Oct 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार
MP News: सलसलाई थाना टीआई जनक सिंह रावत ने बताया कि तिलोदा गांव के राम मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश शर्मा ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। तीनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जाचं की जा रही है।
तीन भाइयों ने मंदिर परिसर में पड़ी नमाज।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के एक राम मंदिर परिसर में जबरन नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। तीन मुस्लिम भाइयों ने मंदिर परिसर में नमाज पढ़ी। मंदिर के पुजारी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। शिकायत पर नमाज पढ़ने वाले तीनों भाइयों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार यह मामला शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के तिलोदा गांव में बने राम मंदिर का है। तीन मुस्लिम भाइयों द्वारा मंदिर परिसर में नमाज पढ़ी गई, मंदिर के पुजारी की शिकायत पर सलसलाई थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों भाइयों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और भड़काने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि किसी तरह का बवाल नहीं हुआ, लोग शांत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलसलाई थाना टीआई जनक सिंह रावत ने बताया कि तिलोदा गांव के राम मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश शर्मा ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब 5:45 बजे वे सफाई कर आरती की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान सलसलाई में रहने वाले बाबू खां, रुस्तम खां और अकबर खां मंदिर में आए। तीनों ने मंदिर के दरवाजे पर रखे मटके के पानी से हाथ-पैर धोए और मंदिर परिसर में घुस गए। इसके बाद वे नमाज पढ़ने की तैयारी करने लगे, तीनों से ऐसा करने के लिए मना किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने मंदिर परिसर में जबरन नमाज पढ़ी और बाद वहां से चले गए।
टीआई जनक सिंह रावत ने बताया कि पुजारी की शिकायत पर तीनों भाइयों के खिलाफ मंदिर परिसर में नमाज पढ़कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 298 और धारा 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X