{"_id":"666435d64c019b0fb10c1302","slug":"shajapur-asp-arrived-to-inspect-sunera-police-station-at-midnight-gave-strict-instructions-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: आधी रात को सुनेरा थाने का निरीक्षण करने पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: आधी रात को सुनेरा थाने का निरीक्षण करने पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दिए सख्त निर्देश
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल ने निरीक्षण के दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को सही तरह से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मचारियों को थाने पर नियमित वर्दी में रहने के लिए भी निर्देशित किया गया।
एएसपी ने किया थाने का निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार आधी रात को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल औचक निरीक्षण सुनेरा थाना पहुंचे।
Trending Videos
जहां उन्होंने देर रात थाने के मालखाना, रजिस्टर, हवालात, थाना भवन की साफ सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, बाथरूम, सीसीटीवी, कैमरे सीसीटीएनएस एंट्री चेक कर थाने के रजिस्टर्ड अपडेट रखने और साफ सफाई समेत पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को सही तरह से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मचारियों को थाने पर नियमित वर्दी में रहने के लिए भी निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल ने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की फरियाद तत्काल सुनी जाए। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कमेंट
कमेंट X