सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur Muharram Parv Event Bade Sahab Duldul Sahab Chowki

Shajapur News: शाजापुर में मुहर्रम पर बड़े साहब का हुआ दीदार, दुलदुल साहब को चौकी में किया विराजित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Jul 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के शाजापुर में मुहर्रम पर्व की शुरुआत हो गई है। शाजापुर में बड़े साहब का दीदार किया गया। एशिया के सबसे बड़े दुलदुल साहब को चौकी में विराजित किया गया।

Shajapur Muharram Parv Event Bade Sahab Duldul Sahab Chowki
शाजापुर में मुहर्रम पर दुलदुल साहब को इमामबाड़े से निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रसूल-ए-पाक के नवासों की शहादत का पर्व मुहर्रम चांद दिखाई देने के बाद शुरू हो गया है। कर्बला के शहीदों की याद में हर आंख नम हो गई। रविवार को चांद दिखने के बाद से मुहर्रम की शुरुआत हुई और मुस्लिमजन शोहदा-ए-कर्बला के जिक्र में मशगुल हो गए। मुहर्रम का आगाज होते ही मुस्लिम समाजजनों ने दुलदुल, ताजियों को सजाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी कड़ी में मुहर्रम की पहली तारीख पर सोमवार को एशिया के सबसे बड़े दुलदुल को मुस्लिमजनों ने इमामबाड़ा से निकालकर छोटा चौक स्थित चौकी पर विराजित किया। 

Trending Videos


मुहर्रम पर्व को लेकर समाजजनों ने विभिन्न तैयारियां की हैं। नगर के विभिन्न अखाड़ों द्वारा भी नौबत-ताशा बजाने की रिहर्सल के साथ अखाड़ा खेलने और छबील पिलाने का दौर भी शुरू हो गया है। मुहर्रम पर्व के शुरू होने के साथ ही जगह-जगह मजलीस और छबील पिलाने का दौर भी शुरू हो गया है। रात को मजलीस में शोहदा-ए-कर्बला को याद कर फातेहा पढ़ी जा रही है। घरों पर दूध और शरबत की छबील पिलाई जा रही है। साथ ही दलीम खिचड़ा खिलाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मुहर्रम पर्व पर बांटी जाने वाली विशेष मिठाई रेवड़ी की दुकानें भी सज गई हैं। हुसैनी चौक में रौनक का माहौल दिखाई देने लगा है। बच्चों के लिए छोटे दुलदुल और बुर्राक भी बाजार में पहुंच गए हैं। स्थानीय आजाद चौक स्थित मस्जिद पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed