{"_id":"66476cda37fd238f1c038f02","slug":"shajapur-news-50-thousand-rupees-looted-from-farmer-in-district-cooperative-central-bank-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में किसान से हुई 50 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में किसान से हुई 50 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 17 May 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में किसान से 50 हजार रुपये की लूट हुई है। बता दें कि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
जिला सहकारी बैंक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर जिले के सलसलाई जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में दिनदहाड़े किसान के साथ 50,000 हजार रुपये की लूट की घटना को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। आपको बता दें कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सलसलाई में किसान ओमप्रकाश मेवाडा ग्राम कोशलपुर निवासी द्वारा बैंक में पैसे निकालने के लिए आया था। पैसे निकाल कर वापस जा रहा था, तभी एक युवक आया और झोले में रखे 50,000 रुपये निकालकर भाग गया।
Trending Videos
किसान द्वारा बैंक के ऊपर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। गेट पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने किसान को 50,000 रुपये का चूना लगा दिया। घटना की जानकारी किसान द्वारा थाने पर सूचना दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगाल कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ने बताया कि वहां उसके खून पसीने की कमाई थी, जो सहकारी बैंक में थी। बैंक के अंदर अज्ञात बदमाश द्वारा लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस के लिए भी घटना चुनौती बनी है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

कमेंट
कमेंट X