{"_id":"668fd313bef1f35ec308f4f1","slug":"shajapur-news-attempt-to-steal-a-bike-failed-in-shajapur-two-thieves-caught-one-absconding-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: शाजापुर में बाइक चुराने की कोशिश नाकाम, दो चोर आए हाथ, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: शाजापुर में बाइक चुराने की कोशिश नाकाम, दो चोर आए हाथ, एक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के सुनेरा थाना अंतर्गत उकावता चौकी क्षेत्र में तीन चोर बाइक चुराने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों को पता चल गया और उन्होंने दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। उनका एक साथी भाग निकला।
शाजापुर का सुनेरा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर जिले के सुनेरा थाना अंतर्गत उकावता चौकी क्षेत्र में बुधवार रात नौ बजे ग्राम उकावता में तीन शातिर चोर मोटरसाइकिल चुराकर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। एक चोर मौका देखकर फ़रार हो गया। ग्रामीणों ने चोरों को पुलिस चौकी उकावता के सुपुर्द किया।
Trending Videos
उकावता में चोरियों की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। दो माह पूर्व भी उकावता से काले खां पिता बशीर खां की पांच भैंस चोरी गई थी। तीन दिन पहेल भी ग्राम उकावता के सरपंच हकीम खां की दो भैंस चोरी गई। इसके बाद से ग्रामीण काफी सचेत हो गए थे। मामले को ठंडा देख तीन चोरों ने एक बार फिर इस गांव में धावा बोला। एक मोटरसाइकिल चुरा कर भाग रहे थे। रास्ते में कुछ ग्रामीणों ने उन्हें रोककर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जैसे ही चोरों को पकड़ा, शोर-शराबा हुआ। देखते ही देखते भीड़ लग गई। चोरों के कपड़े उतरवाकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बाद में दोनों चोरों को पकड़कर सुनेरा थाना अंतर्गत उकावता चौकी ले गए। वहां पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बहस भी हुई। धीरे-धीरे इसने हंगामे का रूप ले लिया। ग्रामीण भी कार्रवाई को लेकर चौकी के बाहर ही धरने पर बैठ गए। चौकी प्रभारी के साथ-साथ सुनेरा थाना प्रभारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। हंगामा देर रात तक जारी रहा। पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

कमेंट
कमेंट X