{"_id":"6676c9378e412344e30303cc","slug":"shajapur-news-both-sides-attacked-each-other-with-stones-due-to-old-enmity-eight-people-injured-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: पुरानी रंजिश में दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर किया पत्थरों से हमला, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: पुरानी रंजिश में दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर किया पत्थरों से हमला, आठ लोग घायल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Jun 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार
पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान आठ लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
घायलों का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर जिले के निछमा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक समुदाय के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पत्थरों से हमला बोल दिया, जिसमें करीब आठ लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
सुनेरा थाना प्रभारी गोपाल निघवाल ने बात करते हुए बताया कि सुनेरा थाना क्षेत्र के निछमा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद में जमकर पत्थर और लाठी डंडे चले। उन्होंने बताया कि गांव के राजाराम और दूसरे पक्ष के द्वारा किसी पुरानी रंजीश के चलते विवाद हुआ था, जिसको लेकर दूसरे पक्ष ने राजाराम के परिवार पर पत्थरों से हमला करते हुए जमकर पत्थरबाजी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमे राजाराम के परिवार के आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सुनेरा पुलिस मौका स्थल पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाई। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, राजाराम की रिपोर्ट पर दूसरे पक्ष के खिलाफ सुनेरा पुलिस ने प्रकरण पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तारी की प्रक्रिया की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X