सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur News: Counting of votes will take place in 155 rounds on 122 tables in Dewas parliamentary constituen

Shajapur: देवास संसदीय क्षेत्र में 122 टेबलों पर 155 राउंड में होगी मतगणना, सबसे ज्यादा आगर विस में 22 राउंड

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 30 May 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

देवास लोकसभा क्षेत्र के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना कुल 155 राउंड में संपन्न होगी। मतगणना के लिए मतगणना स्थलों पर कुल 122 टेबलें लगाई जाएंगी। कुल 2309 मतदान केंद्रों के मतों की गणना की जाएगी।

Shajapur News: Counting of votes will take place in 155 rounds on 122 tables in Dewas parliamentary constituen
चार जून को होगी मतगणना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ऋजु बाफना ने बताया कि चार जून को संसदीय देवास की आठ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए मतगणना स्थलों पर कुल 122 टेबलें लगाई जाएंगी। जिस पर कुल 2309 मतदान केंद्रों के मतों की गणना की जाएगी। प्रात: 8.00 बजे से मतगणना शुरू होगी। 

Trending Videos


शाजापुर के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होने वाली मतगणना के लिए शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 18, शुजालपुर और कालापीपल क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। इसी तरह शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीहोर में होने वाली मतगणना के लिए आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 टेबलें, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आगर में होने वाली मतगणना के लिए आगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबलें, शासकीय केंद्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस परिसर देवास में होने वाली मतगणना के लिए सोनकच्छ, देवास और हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबलें लगाई जाएंगी। देवास लोकसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलट की गणना के लिए 8 टेबलें लगाईं जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


155 राउंड में होगी मतों की गणना
देवास लोकसभा क्षेत्र के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना कुल 155 राउंड में संपन्न होगी। जिसमें विधानसभा क्षेत्र 157-आष्टा के 17, विधानसभा क्षेत्र 166-आगर के 22, विधानसभा क्षेत्र 167-शाजापुर के 18, विधानसभा क्षेत्र 168-शुजालपुर के 19, विधानसभा क्षेत्र 169-कालापीपल के 19, विधानसभा क्षेत्र 170-सोनकच्छ के 21, विधानसभा क्षेत्र 171-देवास के 21 और विधानसभा क्षेत्र 172-हाटपिपल्या के 18 राउंड में मतों की गणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed