{"_id":"676d181c1993e134ff08ec57","slug":"shajapur-news-lokayukta-raids-the-residence-of-panchayat-secretary-in-kalapipal-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: कालापीपल में पंचायत सचिव के निवास पर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: कालापीपल में पंचायत सचिव के निवास पर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार
लोकायुक्त की टीम ने कालापीपल तहसील के पंचायत सचिव मुरलीधर शर्मा के तीन ठिकानों पर गुरुवार सुबह छापेमारी की। शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। कार्रवाई उनके अंबिका कॉलोनी स्थित निवास, ग्राम बमूलिया मुछाली के मकान, और पेट्रोल पंप पर की गई।
ग्राम पंचायत सचिव मुरलीधर शर्मा और उनका घर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कालापीपल तहसील के ग्राम पंचायत सचिव मुरलीधर शर्मा के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार सुबह छापामार कार्रवाई शुरू की। पंचायत सचिव मुरलीधर शर्मा ग्राम पंचायत देहरी घाट डोडी में लंबे समय तक पदस्थ रहे हैं। वर्तमान में वह सेमली खेड़ा और हरुखेड़ी में तैनात हैं। उनकी टाइल्स की दुकान और एक पेट्रोल पंप होने की जानकारी सामने आई है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर की जा रही है। हालांकि अभी लोकायुक्त टीम द्वारा किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार शर्मा द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व कीमती जमीन बेचने का मामला सामने आया था। इसके बाद से ही गैस एजेंसियों की उन पर नजर थी। उनके खिलाफ पहले से लोकायुक्त में शिकायत दर्ज थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। गुरुवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने कालापीपल जनपद पंचायत के पीछे अंबिका कॉलोनी के मकान पर, ग्राम बमूलिया मुछाली के मकान पर और आष्टा और कोठड़ी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
शर्मा देहरीघाट मंदिर के ट्रस्ट में सचिव
शर्मा धार्मिक कार्य और सामाजिक गतिविधियों में भी आगे रहते हैं। वह देहरीघाट के प्रसिद्ध मंदिर में ट्रस्ट के भी सचिव हैं। कालापीपल में उनका एक ज्योतिष केंद्र भी है। जहां वह लोगों को उनका अच्छा बुरा और भविष्य की बातें बताते हैं।
स्वास्थ्य विभाग की मदद ली, पुलिस को नहीं दी खबर
पंचायत सचिव के निवास पर कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस और दो डॉक्टरों की मदद मिली गई। किंतु कालापीपल थाना पुलिस को किसी तरह की सूचना नहीं दी गई। कालापीपल थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर रवि भंडारी ने कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया।
एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई
लोकायुक्त की टीम द्वारा कालापीपल में पंचायत सचिव के निवास के साथ ही सीहोर जिले में भी कार्रवाई की जा रही है। जिसमें उनके पेट्रोल पंप टाइल्स की दुकान और एक साल पहले बेचे गए मकान को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। कालापीपल की अंबिका कॉलोनी स्थित मकान, पूर्व सरपंच छापरी के सुंदरलाल पाटीदार ने खरीदा था। सुंदरलाल ने मकान का भुगतान चेक से किया था। यह मकान 2 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल का है। मकान के खरीददार सुंदरलाल से रजिस्ट्री की कॉपी और बयान लिए हैं फिलहाल जांच जारी है।

कमेंट
कमेंट X