{"_id":"66894ef55a598b68a10da73f","slug":"shajapur-news-private-school-vehicle-overturned-17-including-teacher-injured-eight-seriously-injured-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: निजी स्कूल का वाहन पलटा, शिक्षका समेत 17 घायल, आठ को आई गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: निजी स्कूल का वाहन पलटा, शिक्षका समेत 17 घायल, आठ को आई गंभीर चोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 06 Jul 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार
शाजापुर में स्कूली वाहन के सामने अचानक गाय आ गई, जिससे वह पलट गई। हादसे में आठ बच्चों को गंभीर चोट आई है। मौका पर उपस्थित लोगों ने बच्चों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
शाजापुर में पलटी स्कूल वैन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर जिले के अकोदिया नगर के एक प्राइवेट स्कूल का वाहन स्कूल आते समय अकोदिया शुजालपुर मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो गया। मैजिक वाहन में 17 बच्चे और एक शिक्षिका सवार थी, जो दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों में 8 बच्चे गंभीर बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकोदिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शुजालपुर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार जिले के अकोदिया नगर के शारदा कांवेंट स्कूल की वैन ग्राम अजनई, कोहलिया ओर चापडिया के बच्चों को लेकर आ रही थी। इस दौरान शुजालपुर रोड पर भटियानी जी वेयरहाउस के पास वह अचानक पलटी खा गई। वैन में 17 बच्चे और एक शिक्षिका सवार थी। हादसे में 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, साथ ही ड्रायवर को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गाड़ी के सामने अचानक गाय आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। मौका पर उपस्थित लोगों और राहगीरों ने बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला और अकोदिया निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल भी अस्पताल पहुंचे और उपचारित बच्चों की जानकारी ली। इस दौरान अकोदिया थाने से एएसआई खुमानसिंह पुनिया, प्रधान आरक्षक विपिन सिंह तौमर, आरक्षक रवि रघुवंशी मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया।

कमेंट
कमेंट X