{"_id":"665c3016e216b816ed005afb","slug":"shajapur-news-seven-accused-of-hunting-wild-boar-and-eating-meat-arrested-caught-by-forest-department-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: जंगली सुअर का शिकार कर मांस खाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: जंगली सुअर का शिकार कर मांस खाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग ने पकड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार
वन विभाग की टीम ने सूचना पर लाहौरी बलडे के पास बने नाले से सात लोगों को सुअर के मांस के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से एक जंगली सुअर भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर वन विभाग की टीम ने जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस खाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos
दरअसल, शाजापुर में वन्य जीव अभ्यारण को संरक्षण करने के लिए वन विभाग द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही है। इसी कड़ी में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि लाहौरी बलडे (पहाड़ी) पर कुछ लोग जंगली सुअर का शिकार कर उसके मांस को खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाहौरी बलडे के समीप नाले पर सात लोगों को सुअर के मांस के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही एक जंगली सुअर भी बरामद किया। बता दें कि जंगली सूअर का शिकार करना प्रतिबंध है। इसके बाद भी लोग इनका शिकार से बाज नहीं आते हैं। वन विभाग में सभी आरोपियों को के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
इन सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
- संदीप पिता चंदरसिंह निवासी अरानिय कला
- विजय पिता देव निवासी अर्निय कला
- कैलाश पिता जयराम निवासी लाहौरी
- जितेंद्र पिता छोटेलाल निवासी बोलाई
- अंबाराम पिता पर्वत निवासी बॉलाई
- लक्ष्मी नारायण निवासी मकोड़ी
- मिथुन पिता माखन अरनिय कला

कमेंट
कमेंट X