सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur Rain: Faces of farmers blossomed due to heavy rain, water came on small culverts of Mundalay-Dhanana

Shajapur Rain: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, मुंडलाय और धनाना की छोटी पुलिया पर आया पानी

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Rain in Shajapur: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में प्री मानसून की बारिश जारी है। गर्मी के मौसम में राहत मिल रही है। शुक्रवार सुबह से शाजापुर जिले के कुल क्षेत्र में जोरदार बारिश देखने को मिली

Shajapur Rain: Faces of farmers blossomed due to heavy rain, water came on small culverts of Mundalay-Dhanana
शाजापुर में बारिश से पुलियाएं डूब गईं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर में बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। इलाके के नदी-नाले बह निकले। मुंडलाया और धनाना गांवों में पुलियों के ऊपर से पानी बहने लगा। इससे कुछ देर यातायात भी बाधित रहा।
Trending Videos


मध्य प्रदेश के कई इलाकों में प्री मानसून की बारिश जारी है। गर्मी के मौसम में राहत मिल रही है। शुक्रवार सुबह से शाजापुर जिले के कुल क्षेत्र में जोरदार बारिश देखने को मिली। इसमें अकोदिया क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इससे न सिर्फ उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की, बल्कि सोयाबीन चने की बुवाई की किसानों ने तैयारी में जुट गए। किसानों को भी बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई है। किसानों का कहना है कि ऐसी ही बारिश होती रही तो अगली फसल की बुवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर जहां बारिश को लेकर किसानों के चेहरे खिले, वहीं इस झमाझम बारिश से क्षेत्र के कई नदी नालों पर बनी पुलियों के ऊपर पानी बह निकला। कई पुलिया के ऊपर करीब दो फीट पानी तेज रफ्तार में बह रहा है। जिसको देखने के लिए ग्रामीण पुलिया के पास पहुंच रहे हैं और इस सीजन की पहली बारिश का जोरदार स्वागत किया। मुंडलाय और धनाना वाले पुलिया का जो भैसरोद बमोरी, मितेरा पुल पुलिया पर जोरदार पानी बह रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed