सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur Vehicle of pilgrims returning from Badrinath to Khargone overturned two women died

Shajapur News: बद्रीनाथ से खरगोन लौट रहे दर्शनार्थियों का वाहन पलटा, दो महिलाओं की मौत, सात लोग घायल

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 May 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

बद्रीनाथ से खरगोन लौट रहे दर्शनार्थियों का शाजापुर में तूफान वाहन पलट गया। इस दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

Shajapur Vehicle of pilgrims returning from Badrinath to Khargone overturned two women died
दर्शनार्थियों का वाहन पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पनवाड़ी के पास फोरलेन पर शनिवार की सुबह सुनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पनवाड़ी में आवारा पशु को बचाने के चक्कर में एक चार पहिया तूफान वाहन पलट गया। इसमें एक महिला की मौके पर और एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

Trending Videos


घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 और डायल हंड्रेड की टीम ने एक मृतक महिला और सभी घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक और महिला की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात इंदौर के लिए रेफर किया गया है और बाकी शेष सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उक्त हादसे में शिकार हुए लोग बद्रीनाथ से दर्शन कर सिंगुण गांव तहसील कसरावद जिला खरगोन लौट रहे थे। उसी दौरान शाजापुर जिले के पनवाड़ी में यह हादसा घटित हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर और एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed