सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajaur News: 500 policemen came out on the streets at night, arrested 119 warrantees

Shajaur News: रात को 500 पुलिसकर्मी उतरे सड़क पर, 119 वारंटियों को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 31 May 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

शाजापुर में बदमाशों पर पुलिस का प्रहार हुआ है। 500 पुलिसकर्मियों ने रात को सड़क पर उतरकर 119 वारंटियों/आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनामी फरार बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Shajaur News: 500 policemen came out on the streets at night, arrested 119 warrantees
शाजापुर में पुलिस रात को सड़क पर उतरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर जिले में एसपी यशपाल राजपूत के नेतृत्व में जिला स्तरीय कॉम्बिंग गश्त की गई। एएसपी टीएस बघेल ने बताया कि पुलिस विभाग के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारीगण एवं चौकी प्रभारीगण हमराह बल के साथ पुलिस जिले में गश्त कर कार्यवाही की गई है।

Trending Videos


राजपूत ने बताया कि कॉम्बिंग गश्त के दौरान संपत्ति संबधी एवं अन्य अपराधों में फरार आरोपी, स्थाई वांरटी, गिरफ्तारी वांरटी एवं निगरानी बदमाशों की चैकिंग, डेरों में दबिश आदि कार्यवाही विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गयी हैं। गश्त के दौरान वारंटियों के निवास स्थान एवं संभावित अन्य स्थानों पर तलाश एवं दबिश दी गई। थाना कोतवाली क्षेत्र में छह स्थायी, 11 गिरफ्तारी, थाना लालघाटी क्षेत्र में एक स्थायी, चार गिरफ्तारी, थाना मक्सी में पांच स्थायी, एक ईनामी (अनिस खां), 12 गिरफ्तारी, थाना सुनेरा में पांच स्थायी, तीन गिरफ्तारी, थाना मोहन बडोदिया में चार स्थायी, चार गिरफ्तारी, थाना बेरछा में चार स्थायी, चार गिरफ्तारी, थाना सुंदरसी एक स्थायी, चार गिरफ्तारी, थाना सलसलाई में तीन स्थायी, 10 गिरफ्तारी, थाना शुजालपुर सिटी में दो स्थायी, शुजालपुर मण्डी दो स्थायी नौ गिरफ्तारी, थाना अकोदिया दो स्थाई, तीन गिरफ्तारी तथा थाना कालापीपल में तीन स्थायी, सात गिरफ्तारी व थान अडोदिया पांच गिरफ्तारी वारंटियों को अलग-अगल टीमों द्वारा गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी यशपाल राजपूत ने बताया कि विभिन्न अपराधिक मामलों में वांछित कुल 119 वारंटियों/आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान संपत्ति संबंधी एवं अन्य मामलों में खोली गई 101 निगरानी बदमाश 31 गुंडा तथा 46 जिलाबदर की चैकिंग भी रात्रि में की गई है। चैकिंग के दौरान कई अन्य स्थानों एवं डेरों पर भी तलाशी एंव दबिश दी गई है।  उन्हाैने बताया कि जिले में लंबे समय से फरार बदमाशों, अपराधियों की धरपकड़ करने में पुलिस ने उल्लेखनिय सफलता प्राप्त की है। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed