सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur News: FIR against Congress MLA for Mahashivratri celebratory firing in Sheopur

Sheopur News: श्योपुर में महाशिवरात्रि हर्ष फायरिंग, कांग्रेस विधायक पर FIR, घोड़ी पर सवार होकर चलाई बंदूक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: श्योपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

श्योपुर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात के दौरान विधायक बाबू जंडेल के हर्ष फायरिंग वीडियो के बाद दर्ज एफआईआर पर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने इसे षड्यंत्र बताया और प्रकरण निरस्त करने की मांग की। पुलिस जांच जारी है, मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।

Sheopur News: FIR against Congress MLA for Mahashivratri celebratory firing in Sheopur
घोड़ी पर फायरिंग करते कांग्रेस विधायक बाबूलाल जडेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाशिवरात्रि पर हर्ष फायरिंग के मामले को लेकर श्योपुर विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर सियासत तेज हो गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ौदा ने इस एफआईआर को झूठा और षड्यंत्रपूर्वक बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ौदा के अध्यक्ष मुरारीलाल प्रजापति के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ौदा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उसे निरस्त करने की मांग की गई है।
Trending Videos


ज्ञापन में बताया गया है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर खेमजी महाराज स्थल पर शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिव बारात निकाली गई थी। इसी दौरान घोड़े पर सवार विधायक को किसी श्रद्धालु ने खिलौने जैसी एयरगन चिड़ी मार बंदूक थमा दी थी, जिसे उन्होंने चलाया। कांग्रेस का दावा है कि यह कृत्य किसी भी प्रकार से आपराधिक श्रेणी में नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा युवा मोर्चा ने बिना तथ्यों को जाने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि सत्ता के दबाव में की गई यह कार्रवाई वापस नहीं ली गई, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़ें- 11.14 प्रतिशत की दर से बढ़ी अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय बढ़कर हुई 1,69,050 रुपये

ज्ञापन सौंपने वालों में रितेश तोमर, रामभरत मीणा, अंशु शुक्ला, नीरव पारीक, दिलखुश मीणा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल थे। अब इस मामले में पुलिस जांच और प्रशासनिक रुख पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

बता दें श्योपुर में महाशिवरात्रि पर ग्राम मुंडला में निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा हर्ष फायरिंग का VIDEO सामने आया था। पारंपरिक शिव बारात गांव में भ्रमण कर रही थी। विधायक घोड़ी पर सवार होकर शामिल हुए। इसी दौरान हवा में फायरिंग का दृश्य कुछ लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed