सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News: Under-construction overbridge collapsed in Shivpuri, six workers injured

MP News: शिवपुरी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिरा, छह मजदूर घायल, सिंधिया ने किया था भूमि पूजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 15 Jun 2025 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

यह ओवरब्रिज 80 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है, जिसका भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था। घटना को लेकर कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

MP News: Under-construction overbridge collapsed in Shivpuri, six workers injured
गिरा पुल का हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी शहर के पोहरी रोड पर बनाए जा रहे निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा अचानक शनिवार की रात को भरभराकर गिर गया। इस दौरान स्कूल निर्माण में काम करने वाले 6 मजदूर घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को शिवपुरी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। निर्माणधीन पुल के गिर जाने से पोहरी के कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने इस मामले में संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है और पुल के घटिया होने का आरोप लगाया है।

Trending Videos


80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है पल, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया था भूमि पूजन
शिवपुरी शहर पोहरी हाईवे स्थित न्यू बस स्टैंड रेलवे क्रॉसिंग पर 80 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार रात करीब 12:10 बजे मजदूर ओवरब्रिज पर वाइब्रेटिंग और कॉन्क्रीट भरने का काम कर रहे थे। बताया जाता है कि एक साल पहले केंद्रीय संचार मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पुल का भूमि पूजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गैस पाइपलाइन से पत्थर निकलने से हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग, बोले- बिना बाताये की जा रही टेस्टिंग



घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
पोहरी रोड पर अचानक ब्रिज का निर्माणाधीन हिस्सा नीचे गिर जाने से यहां काम कर रहे मजदूर भी नीचे आ गिरे। बताया जाता है कि हादसे के दौरान कोई मजदूर पुल के निचले हिस्से में मौजूद नहीं था। अन्यथा यहां पर और बड़ा हादसा हो सकता था। घायल मजदूरों को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने देवर को सुनाया आजीवन कारावास

ओवर ब्रिज निर्माण गिर जाने के बाद अब सफाई देते नजर आ रहे हैं अधिकारी
निर्माणधीन पुल के गिर जाने के बाद इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सफाई दी है। कार्यपालन यंत्री लो.नि.वि.सेतु निर्माण संभाग ग्वालियर ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर रेल्वे कासिंग क्रमांक 59 सी पर आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पीयर नम्बर 15 से पीयर नम्बर 16 तक की स्लैव का कार्य दिनांक 13 जून की सुबह किया गया था। इसी दिन शाम 07:00 बजे अनुविभागीय अधिकारी द्वारा स्लैव में केक्स पाए गए, जिसके उपरांत ठेकेदार को लिखित में स्लैव तोड़ने को आदेशित किया गया था। ठेकेदार द्वारा विभाग के उपयंत्री की उपस्थिति में दिनांक 14 जून रात्रि 12:00 बजे स्लैव को डिस्मेंटल किया गया। डिस्मेंटल की प्रक्रिया में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सुरक्षा के प्रावधानों के साथ डिस्मेंटल की कार्रवाई पूर्ण की गई। कुल मिलाकर अधिकारी इस मामले को दबाने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed