सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News Boat Capsizes in Shivpuri's Mata Tila Dam One Dead Eight Rescued

MP: शिवपुरी के डैम से छह शव निकाले गए, इनमें तीन बच्चे भी, एक की तलाश जारी; 15 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Mar 2025 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Shivpuri Boat Accident: शिवपुरी जिले के माता टीला डैम में एक नाव पलट गई, नाव में 15 श्रद्धालु सवार थे। साल लापता श्रद्धालुओं में से छह के शव डैम से बाहर निकाल लिए गए हैं। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

MP News Boat Capsizes in Shivpuri's Mata Tila Dam One Dead Eight Rescued
लापता लोगों की तलाश जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Shivpuri News:  मप्र के शिवपुरी जिले के रजावन गांव के पास स्थित माता टीला डैम श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। नाव में 15 लोग सवार थे, जिनमें से आठ को बचा लिया गया है। एक महिला श्रद्धालु का शव करीब 17 घंटे बाद बाहर निकाला गया है, इसके बाद दो बच्चे शिवा और कान्हा के शव बाहर निकाले गए। दोपहर करीब एक बजे तक सात लापता श्रद्धालुओं में से छह के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकी एक लापता की तलााश की जा रही है। एसडीआरएफ के 15 जवान रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। विदिशा और मुरैना से गोताखोर भी बुलाए गए हैं। 

Trending Videos


शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि माता टीला डैम में 15 श्रद्धालुओं से भरी नाव डूब गई। नाव सवार सभी लोग टापू पर बने मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान नाव हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद आठ में से कुछ लोग खुद बाहर आ गए और कुछ को बचा लिया गया। लेकिन, सात लोग लापता थे। दोपहर एक बजे तक छह के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ समेत अन्य टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें:  गेर निकलना शुरू, पुलिस अधिकारियों को लगाया गुलाल, जुटने लगी जनता
 
जानकारी के अनुसार माता टीला डैम में नाव पलटने के बाद सात लोग लापता हो गए थे। इनमें तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल थे। जिनकी तलाश में सुबह से ही रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे शारदा पति इमरत लोधी (55) का शव पानी से बाहर निकाला गया। इसके कुछ देर बाद दो बच्चों कान्हा ओर शिवा का शव बाहर निकाला गया। अब तक छह लापता लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। 

डूबने से इनकी हुई मौत 
शारदा पति इमरत लोधी (55), शिवा पिता भूरा लोधी (8), कान्हा पिता कप्तान लोधी (7), लीला पति रामनिवास लोधी (40), चाइना पिता लज्जाराम लोधी (14) और रामदेवी पति भूरा लोधी (35) के शव बाहर निकाल लिए गए हैं।  

ये भी पढ़ें: मऊगंज में बवाल के बाद बड़ा फेरबदल, कलेक्टर-एसपी को हटाया, अब संजय जैन और दिलीप सोनी को कमान

एक बच्ची अभी भी लापता
डैम में नाव पलटने से लापता हुए सात लोगों में शामिल कुमकुम पिता अनूप लोधी (15) का अब तक पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ समेत अन्य टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। 

इन्हें बचाया गया
नाव में सवार नाविक प्रदीप लोधी पिता कृपाल लोधी (18), शिवराज पिता हरिराम लोधी (60), जानसन पिता अनूप लोधी (12), उषा पति लाल सिंह लोधी (45), लीला पति सूरी सिंह लोधी (45), गुलाब पिता जगदीश लोधी (40), रामदेवी पति प्राण सिंह लोधी (50) और सावित्री पिता अनूप लोधी (10) को बचा लिया गया था।  

सीएम यादव और सिंधिया ने जताया दुख 
दर्दनाक हादसे को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख जताया है। सीएम यादव और केंद्रीय मंत्री  सिंधिया ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर हादसे की जानकारी भी ली है। सीएम मोहन यादव ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

ये भी पढ़ें: आज रंगपंचमी पर प्रदेश से कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट, 22 मार्च तक प्रदेश का बदला रहेगा मौसम 

टापू पर बने मंदिर पर गए थे पूजा करने
बताया जाता है कि मंगलवार को माताटीला डैम के पानी में टापू पर बने एक मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालु एक नाव में सवार होकर गए थे। इस नाव में 15 लोग सवार थे। तभी यह नाव पलट गई, जिसमें सात लोग पानी में डूब गए। जबकि आठ लोग किसी तरह पानी से बाहर निकलने में कामयाब रहे।


ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed