सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP: Union Minister Scindia spoke to the Kanwariyas of Shivpuri injured in the Etah accident in UP

MP: यूपी के एटा हादसे में घायल शिवपुरी के कांवड़ियों से सिंधिया ने की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 12 Jul 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि घायलों की स्थिति पर नियमित रिपोर्ट भेजी जाए और यदि आवश्यक हो तो उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु अन्यत्र रेफर किया जाए।

MP: Union Minister Scindia spoke to the Kanwariyas of Shivpuri injured in the Etah accident in UP
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गंगाजल लेकर लौट रहे शिवपुरी के श्रद्धालुओं के साथ हुए सड़क हादसे पर त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने घायल कांवड़ियों से फोन पर बात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और शासन-प्रशासन को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Trending Videos


ज्ञात हो कि यह हादसा 11 जुलाई की सुबह 3:30 बजे एटा बाज़ार के समीप हुआ, जब तेज रफ्तार टेम्पो ने शिवपुरी से निकले कांवड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में 12 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें से असमंत यादव की हालत सिर में गंभीर चोट के कारण चिंताजनक है। जैसे ही सिंधिया को दुर्घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत घायलों और अस्पताल प्रशासन से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायलों को संवेदना और साहस देते हुए आश्वस्त किया कि वे स्वयं पूरे घटनाक्रम पर निजी रूप से निगरानी बनाए हुए हैं, और आगरा के कलेक्टर व प्रशासन को हरसंभव सहायता के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तालाब के बीच स्थित शंकर जी के दर्शन करने गया युवक लापता, तलाश जारी    

घायलों की सतत निगरानी और बेहतर इलाज के निर्देश
केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि घायलों की स्थिति पर नियमित रिपोर्ट भेजी जाए और यदि आवश्यक हो तो उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु अन्यत्र रेफर किया जाए। उन्होंने यह भी दोहराया कि वे स्वयं घायलों व परिजनों के साथ पूरी तरह खड़े हैं, और किसी भी सहायता में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed