सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Car first hit a bike and then scooter, three people including a father and daughter died in accident

Shivpuri News: कार ने पहले बाइक और फिर एक स्कूटी में मारी टक्कर, हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पिता रहम सिंह लोधी, उनकी बेटी प्रियंका और कार चालक राहुल लोधी की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल होकर झांसी रेफर किया गया। पुलिस जांच जारी है।

Shivpuri: Car first hit a bike and then scooter, three people including a father and daughter died in accident
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना ग्राम श्रीनगर स्थित मंदिर के पास नए चौराहा मार्ग पर हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक और फिर एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया गया है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर महिला को बनाया बंधक, 11 दिन तक दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधी टक्कर मारी, मौके पर ही दोनों की मौत
मृतकों में 40 वर्षीय रहम सिंह लोधी और उनकी बेटी प्रियंका लोधी शामिल हैं। प्रियंका 10वीं कक्षा की छात्रा थी। पिता-पुत्री पिछोर के शासकीय कन्या विद्यालय से प्रैक्टिकल परीक्षा खत्म होने के बाद अपनी डीलक्स मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव निदानपुर लौट रहे थे। जैसे ही पिता-पुत्री ग्राम श्रीनगर के पास पहुंचे, सामने से आ रही सफेद रंग की तेज रफ्तार हुंडई ओरा कार ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता रहम सिंह और बेटी प्रियंका दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर स्कूटी से भिड़ी कार, चालक की भी मौत
मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार पूरी तरह अनियंत्रित हो गई और आगे जाकर एक स्कूटी से जा भिड़ी। इस हादसे में कार चला रहे युवक की भी घटनास्थल पर ही जान चली गई। मृतक कार चालक की पहचान राहुल लोधी के रूप में हुई है, जो भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम तिनधारी का निवासी था। कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed