सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: A group of five cheetahs from Kuno Sanctuary of Sheopur reached Kirauli village of Shivpuri

Shivpuri News: कूनो से निकले पांच चीते पहुंचे किरौली, पूर्व विधायक के खेत में जमाया डेरा, भेड़ों का किया शिकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 10 May 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

चीतों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा और उनकी सुरक्षा के लिए निगरानी रखी गई। श्योपुर के कूनो अभ्यारण से पांच चीतों का झुंड निकलकर शिवपुरी जिले के किरौली गांव तक पहुंच गया और पूर्व विधायक स्व. जगदीश वर्मा के फार्म हाउस पर 24 घंटे से ज्यादा समय तक रुका रहा।

Shivpuri News: A group of five cheetahs from Kuno Sanctuary of Sheopur reached Kirauli village of Shivpuri
खेत में बैठा चीतों का झुंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले से लगे श्योपुर के कूनो अभ्यारण से पांच चीतों का झुंड दो दिन से शिवपुरी जिले के अलग-अलग क्षेत्र में घूम रहा है। इस दौरान शिवपुरी के किरौली गांव में पूर्व विधायक स्व-जगदीश वर्मा के खेत पर इन चीतों का झुंड 24 घंटे से ज्यादा रुका रहा। स्वर्गीय पूर्व विधायक जगदीश वर्मा के बेटे प्रद्युम्न वर्मा उर्फ पप्पन ने बताया कि बीते 24 घंटे तक उनके किरौली स्थित फार्म हाउस पर यह चीतों का झुंड रहा। इस दौरान चीतों ने यहां से गुजर रही तीन भेड़ों को अपना शिकार बनाया। प्रद्युम्न वर्मा ने बताया कि उनके किरौली के खेत के नजदीक ही पानी का तालाब है और यहां पर ही इन चीतों ने पानी पीया।

Trending Videos


दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाकर कराए चीतों के दीदार
प्रद्युम्न वर्मा ने बताया कि उनका किरौली गांव में फार्म हाउस है और यहां पर कूनो अभ्यारण से पांच चीतों का झुंड आ गया और 24 घंटे से अधिक समय तक उनके फार्म हाउस के आसपास के इलाके में यह झुंड देखा गया। प्रद्युम्न वर्मा ने बताया कि कूनो अभ्यारण में तो कई बार ऐसा होता है कि हम भ्रमण के लिए जाते हैं, लेकिन चीतों का झुंड दिख नहीं पता, लेकिन मैंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को अपने फार्म हाउस पर ही बुलाकर अपने खेतों में ही इन चीतों के झुंड के दर्शन कर दिए और इन चीतों के फोटो भी खींची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल और रूस के स्मोलेंस्क शहर के साथ हुआ सिस्टर सिटी समझौता, प्रदेश का पहला MOU, महापौर पहुंची रूस

वन विभाग और पुलिस का अमला भी पहुंचा
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो दिन से कूनो अभ्यारण से पांच चीतों का झुंड शिवपुरी के अलग-अलग इलाकों में घूम रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और चीतों के झुंड की सुरक्षा और उसकी लोकेशन लेते हुए देखे गए।

ये भी पढ़ें- उज्जैन पुलिस ने 29 लाख की ट्रक चोरी का किया खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

कूनो से लगा हुआ है शिवपुरी का जंगल
शिवपुरी का जंगल श्योपुर जिले के कूनो अभ्यारण्य से लगा हुआ है। खासकर शिवपुरी जिले के पोहरी का इलाका तो कूनो से ही सटा है। पोहरी के जंगल के रास्ते यह चीते दो दिन से शिवपुरी से लगभग 10 किमी दूर किरौली, रामखेड़ी व ठर्रा आदि गांवों तक पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed