{"_id":"68d21aec9ed5ba99f60834b7","slug":"shivpuri-news-protest-against-naib-tehsildar-who-slapped-farmer-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: किसान को थप्पड़ मारने वाले नायब तहसीलदार के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन, भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: किसान को थप्पड़ मारने वाले नायब तहसीलदार के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन, भूख हड़ताल की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 23 Sep 2025 09:29 AM IST
विज्ञापन
सार
सोमवार को किसानों और ग्रामीणों ने लोधी-लोधा महासभा के बैनर तले अर्धनग्न होकर सड़कों पर प्रदर्शन किया और तहसीलदार को हटाने की मांग की। किसानों ने खाद वितरण में अनियमितताओं, महंगे दाम पर यूरिया बेचने, पानी व टेंट की व्यवस्था और अघोषित बिजली कटौती को लेकर भी विरोध जताया।
नायब तहसीलदार के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले में खाद ले रहे किसान को चांटा मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नायब तहसीलदार दिनेश त्यागी ने खाद लेते समय किसान को चांटा मारा तो करैरा में किसानों एवं अन्य लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। यहां पर लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और रैली निकाली है। लोगों ने करैरा के नायब तहसीलदार को हटाने की मांग की।
Trending Videos
प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि बीते दिनों खाद लेते समय नायब तहसीलदार ने लाइन में लगे किसान महेंद्र लोधी को थप्पड़ मार दिया था और अभी तक नायब तहसीलदार दिनेश त्यागी पर कोई कार्रवाई हुई है। यह प्रदर्शन लोधी लोधा महासभा के बैनर तले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- यहां टेकरी पर विराजमान हैं 'शक्ति स्वरूपा', इस राजवंश का जुड़ा है इतिहास; देखें तस्वीरें
लाइन में लगे किसान में मारा था चांटा
यह विरोध प्रदर्शन लोधी-लोधा महासभा के बैनर तले किसानों ने किया। यह विरोध 19 सितंबर की घटना को लेकर किया गया। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाए कि खाद के लिए टोकन की लाइन में लगे किसान महेंद्र लोधी को नायब तहसीलदार दिनेश त्यागी ने थप्पड़ मार दिया था। किसानों ने करैरा रेस्ट हाउस से तहसील कार्यालय तक मार्च किया। वहां एसडीएम को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया था।
प्रर्दशनकारी किसानों का आरोप खाद के लिए परेशान
किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि करैरा ब्लॉक में खाद वितरण में अनियमितताएं हो रही हैं। यहां पर कुछ प्राइवेट लोग 50 टन यूरिया सरकारी रेट 275 रुपये के बजाय 430 रुपये में बेचे रहे हैं। किसानों ने खाद वितरण केंद्रों पर पानी और टेंट की व्यवस्था की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को बंद करने की मांग की है। इन सभी लोगों ने चेतावनी दी है कि 25 सितंबर तक मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X